RSMSSB VDO Result 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board) की ओर से जल्द ही ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 (Village Development Officer exam 2021) का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. उम्मीद है कि एक दो दिन में ही RSMSSB VDO Result सामने आ जाएगा. जिन भी उम्मीदवारों द्वारा RSMSSB VDO परीक्षा दी गई है. वो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. आरएसएमएसएसबी वीडीओ प्रारंभिक परीक्षा (RSMSSB VDO Result Kab Aayega) को पास करने वाले उम्मीदवारों को आरएसएमएसएसबी वीडीओ लिखित परीक्षा (RSMSSB VDO Main Exam) में बैठना होगा.
इस तरह चेक करें RSMSSB VDO Result
RSMSSB VDO Result को देखने के लिए आपको rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. यहां पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करके एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर पूछी गई जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और नाम भरना होगा. ये जानकारी भरते ही नतीजे आपके सामने आ जाएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कब होगी RSMSSB VDO Main Exam
आपको बता दें कि आरएसएमएसएसबी वीडीओ प्रारंभिक परीक्षा (RSMSSB VDO Preliminary exam) का आयोजन 27 और 28 दिसंबर को किया गया था. वहीं अब इसका परिणाम जारी होने वाला है. RSMSSB VDO प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को RSMSSB VDO मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. RSMSSB VDO प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा जल्द ही RSMSSB VDO मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी किए जाने हैं. RSMSSB VDO मुख्य परीक्षा (RSMSSB VDO Main Exam) का आयोजन मई 2022 में किया जाएगा.
कुल 3896 पदों पर होनी है भर्ती
इस परीक्षा के जरिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राज्य में ग्रामीण विकास अधिकारी के कुल 3896 पदों पर भर्ती की जानी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं