RSMSSB Patwari Result link: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) की ओर से 25 जनवरी को पटवारी भर्ती परीक्षा रिजल्ट घोषित किया गया है. जिन उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है, वो बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर नतीजे देख सकते हैं. हालांकि कई ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें RSMSSB Patwari Result link की जानकारी नहीं है और उन्हें नहीं पता की कहां पर जाकर ये नतीजा देखा जा सकता है. ऐसे उम्मीदवारों के लिए हम ये लेख लाएं हैं और इसके माध्यम से हम आपको RSMSSB Patwari Result किस लिंक पर जाकर चेक किया जा सकता है ये बताने जा रहे हैं.
इस लिंक पर जाकर चेक करें नतीजे (RSMSSB Patwari Result link)
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) की वेबसाइट पर RSMSSB Patwari Result link दिया गया है. इस लिंक पर जाकर आप नतीजे देख सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नतीजे देखने हेतु आपको सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा, जो कि rsmssb.rajasthan.gov.in है.
होम पेज पर पटवार 2021 : दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवार लिखा हुआ दिखेगा. इस लिंक को खोल दें. यहां पर डाउनलोड करने को कहा जाएगा. डाउनलोड पर क्लिक कर दें. इसपर क्लिक करते ही भर्ती परीक्षा के नतीजे खुल जाएंगे.
PDF में आप अपना रोल नंबर देख लें. अगर आपका रोल नंबर दिया गया होगा. तो समझ लें की आपने परीक्षा को पास कर लिया है.
आप चाहें तो सीधे इस लिंक पर जाकर भी नतीजे देख सकते हैं- RSMSSB Patwari Result link
राजस्थान पटवारी भर्ती (Patwari Bharti) परीक्षा के रिजल्ट के अनुसार लिखित परीक्षा में कुल 11339 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट हुए हैं. दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए अब इन अभ्यर्थियों को बुलाया जाना है. जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास किया है, वो अपने दस्तावेजों को तैयार रखें. बता दें कि राजस्थान पटवारी भर्ती के तहत 5610 पदों पर नियुक्ति की जानी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं