रेलवे एनटीपीसी परीक्षा की तारीख (RRB NTPC Exam Date) आने वाले दिनों में जारी की जाएगी. रेलवे भर्ती बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया था कि बोर्ड पैरामेडिकल परीक्षा के बाद एनटीपीसी भर्ती परीक्षा आयोजित कर सकता है. ऐसे में इस महीने होने वाली पैरामेडिकल परीक्षा के बाद अगले महीने एनटीपीसी परीक्षा (RRB NTPC Exam) आयोजित की जा सकती है. परीक्षा की तारीख तय होते ही परीक्षा का शेड्यूल सभी आरआरबी वेबसाइट्स पर अपलोड किया जाएगा. परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद एग्जाम सिटी, केंद्र और शिफ्ट डिटेल जारी की जाएगी. जिसके बाद एग्जाम से 4 दिन पहले परीक्षा का एडमिट कार्ड (RRB NTPC Admit Card) जारी होगा. उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित हर जानकारी आरआरबी की सभी रीजनल वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर पाएंगे. परीक्षा जल्द आयोजित की जा सकती है ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए. परीक्षा के तैयारी के साथ ये जरूरी है कि उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न (RRB NTPC Exam Pattern) और सिलेबस (RRB NTPC Syllabus) की सही जानकारी हो. उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम परीक्षा पैटर्न और सिलेबस नीचे दे रहें हैं.
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 पैटर्न (RRB NTPC CBT 1 Pattern)
-जनरल अवेयरनेस से 40 अंकों के सवाल आएंगे.
-जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से 30 अंकों के सवाल होंगे.
-गणित से 30 अंकों के सवाल आएंगे.
-परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी.
- परीक्षा को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा.
- PwD उम्मीदवारों को 120 मिनट मिलेंगे.
आरआरबी एनटीपीसी सिलेबस (RRB NTPC Syllabus)

RRB NTPC Admit Card 2019 यूं कर पाएंगे डाउनलोड
- उम्मीदवारों को अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा.
- वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करनी होगी.
- आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा.
- अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.
अन्य खबरें
Allahabad University: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में खाली हैं 1,069 पद, जल्द हो सकती है भर्ती
RRB Paramedical Admit Card: रेलवे पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ये है डायरेक्ट लिंक
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं