विज्ञापन

RRB Group D Result 2026: रेलवे ने rrbcdg.gov.in पर जारी किया ग्रुप डी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

RRB Group D Result 2026: रेलवे बोर्ड ने ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, पिछले कुछ दिनों से उम्मीदवार लगातार रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे थे. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

RRB Group D Result 2026: रेलवे ने rrbcdg.gov.in पर जारी किया ग्रुप डी का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी

RRB Group D Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी की गई है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या अपने रीजन की रेलवे वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस रिजल्ट को जारी करने के लिए सोशल मीडिया पर लगातार कैंपेन चलाया जा रहा था, इसी बीच रेलवे बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया. आइए जानते हैं कि कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

RRB Group D CBT Result 2026 ऐसे करें चेक

  • अपने क्षेत्र की आधिकारिक आरआरबी (RRB) वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर Results/Latest Updates वाले सेक्शन पर क्लिक करें
  • RRB Group D CBT Result 2026 वाला लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • यहां एक पीडीएफ (PDF) फाइल खुलेगी, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे
  • आप Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर आसानी से ढूंढ सकते हैं

नवंबर में शुरू हुई थी परीक्षा 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच किया था. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेलवे में कुल 32,438 पदों को भरा जाएगा. पास होने वाले उम्मीदवारों को रेलवे ग्रुप डी के तहत तमाम लेवल-1 पदों पर नियुक्त किया जाएगा, जिनमें पॉइंट्समैन, असिस्टेंट, ट्रैक मेंटेनर, लोको शेड असिस्टेंट, ऑपरेशंस असिस्टेंट और टीएल एंड एसी असिस्टेंट शामिल हैं. यही वजह है कि लाखों उम्मीदवार इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 

RRB Group D में ऐसे होता है चयन

  • सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट)
  • दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन)
  • चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल टेस्ट)

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

  • जनरल कैटेगरी (UR) - 40% 
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) - 40% 
  • ओबीसी (OBC) - 30% 
  • एससी (SC) - 30% 
  • एसटी (ST) - 25% 

ये भी पढ़ें - IIT में इस ब्रांच के छात्रों पर बरसते हैं करोड़ों रुपये, तमाम IITs में सबसे बड़े प्लेसमेंट ऑफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB Group D Result 2026, RRB Group D Result, Railway Result, Railway Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com