- रेलवे ने कहा- आरआरबी परीक्षा के अंकपत्र में की गई है छेड़छाड़.
- ट्वीट करके छात्रों से अनुरोध किया है कि वे शरारती तत्वों से भ्रमित न हों.
- मार्कशीट वायरल हो रही है, उसे रेलवे ने गलत बताया.
रेलवे (Ministry of Railways) ने मंगलवार को कहा कि समूह-घ की परीक्षा के एक अभ्यर्थी के सोशल मीडिया पर वायरल हुये अंकपत्र से 'छेड़छाड़' की गई है. इस अंकपत्र में दिखाया गया है कि ग्रुप-डी परीक्षा (RRB Group D result 2019) के एक अभ्यर्थी को परीक्षा के विभिन्न खंडों में मिले अंक सौ में से 109, 148, 102,103 और 354 हैं.
RRB Group D Result: ग्रुप डी परीक्षा में उम्मीदवारों को मिले 100 से ज्यादा नंबर, जानिए क्या है माजरा
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये मार्कशीट वायरल हो रही है. जिसे रेलवे ने गलत बताया.
Results of rrb level 1 post marks obtained by candidate out of 100 is it possible in government job pic.twitter.com/pF9B2jF1yK
— SAURABH KUMAR (@saurabhcom65) March 5, 2019
रेलवे मंत्रालय ने एक ट्वीट करके छात्रों से अनुरोध किया है कि वे शरारती तत्वों से भ्रमित न हों. भारतीय रेलवे भर्ती प्रणाली पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी है. इस परीक्षा के जरिए 62,907 पदों को भरा जा रहा है और इसके लिए 1.8 करोड़ अभ्यर्थियों ने स्वयं को पंजीकृत करवाया था. परीक्षा का परिणाम रेलवे की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.
RRB Group D Result 2019: ग्रुप डी का रिजल्ट एक क्लिक में यूं करें चेक
रेलवे ने ये मार्कशीट ट्विटर पर शेयर की है...
A candidate score sheet with very high score is being made viral. Please note that this score sheet is morphed. The correct score sheet is given below. Please don't be misguided by unscrupulous elements. Indian Railways Recruitment system is fair and transparent. pic.twitter.com/zT71vvXpU1
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) March 5, 2019
जो तस्वीर ट्विटर पर वायरल हुई थी उसमें सौरभ कुमार के 354.7 अंक दिख रहे हैं. रेलवे ने ये क्लियर किया है कि ये नबर अलत हैं. किसी ने इस मार्कशीट को मॉर्फ किया है. ट्विटर पर कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट पोस्ट किए थे. जिसमें अंक 100 से ज्यादा नजर आ रहे थे. कई लोगों ने रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D result 2019) भर्ती में बहुत बड़ा घोटाला बताया. पटना में उम्मीदवारों ने जमकर प्रदर्शन किया और रिजल्ट रद्द करने की माग की. जिसके बाद रेलवे ने इन मार्कशीट को गलत बताया और कहा कि किसी ने मार्कशीट के साथ छेड़छाड़ की है.
उम्मीदवार अपना रिजल्ट (Railway Group D Result) डेस्कटॉप के अलावा मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं. ग्रुप डी के 1 करोड़ 17 लाख उम्मीदवारों को रिजल्ट (RRB Group D Result 2019) का लंबे समय से इंतजार था. ग्रुप डी की परीक्षा 17 सितंबर से 17 दिसंबर तक आयोजित की गई थी. पहले स्टेज में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा हुई थी. अब कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी. रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) की दूसरे स्टेज की परीक्षा रेलवे भर्ती सेल द्वारा आयोजित की जाएगी. दूसरे स्टेज में शारीरिक दक्षता की परीक्षा होगी, जिसे RRB की जगह रेलवे भर्ती सेल (RRC) आयोजित कराएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं