- आईआईटी बॉम्बे के स्टूडेंट ने ग्रुप डी की नौकरी ज्वॉइन की.
- श्रवण कुमार अब धनबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन का काम देख रहे हैं.
- श्रवण कुमार बिहार के रहने वाले हैं.
RRB Group D: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की अहमियत का अंदाजा तो आप इस बात से लगा सकते हैं कि एक आईआईटी (IIT) से पढ़े छात्र ने रेलवे ग्रुप डी (RRB Group D) की नौकरी ज्वॉइन की है. बिहार के श्रवण कुमार (Shrawan Kumar) ने बहु राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी करने की जगह रेलवे में नौकरी करने का फैसला किया. श्रवण ने साल 2010 में आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) के मेट्रोलॉजी एंड मैटेरियल साइंस ब्रांच में इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री कोर्स में एडमिशन लिया था. साल 2015 में उन्हें बीटेक और एमटेक की डिग्री दी गई. पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की तैयारी कर उसे क्रैक किया. अब वह धनबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन का काम देख रहे हैं, उनकी पोस्टिंग 30 जुलाई को धनबाद रेल मंडल में की गई हैं.
लेकिन आखिर आईआईटी बॉम्बे से पढ़े श्रवण कुमार ने बहु राष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी की जगह रेलवे ग्रुप डी के पद पर नौकरी करने की क्यों सोची? इसके पीछे श्रवण का कहना है कि सरकारी नौकरी में जॉब सिक्योरिटी होती है. मेरे कई दोस्त प्राइवेट सेक्टर में हैं, लेकिन वह सरकारी नौकरी ही करना चाहते थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
श्रवण कहते हैं मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं भविष्य में एक दिन बड़ा अधिकारी बनूंगा. फिलहाल श्रवण रेलवे की ओर से मिली जिम्मेदारी का वहन कर रहे हैं. बता दें कि श्रवण के बड़े भाई रंजीत कुमार पटना में पीडब्ल्यूडी में नौकरी करते हैं.
अन्य खबरें
मुश्किलों की गलियों से निकल कर सफलता की मंजिल हासिल करने वाले IPS की कहानी
200 रुपये के लिए क्रिकेट खेलता था ये खिलाड़ी, गौतम गंभीर को गेंद डालकर खुली किस्मत, ऐसे हुआ टीम इंडिया में सेलेक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं