आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की (RRB Group D Answer Key) के जारी होने का काम शुरू हो गया है. सबसे पहले आरआरबी भोपाल (RRB Bhopal) ने आंसर की जारी की है. आंसर की का इंतजार कर रहे छात्र अब संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर आंसर की देख सकते हैं. भोपाल के अलावा आरआरबी कोलकाता (RRB Kolkata) ने भी आंसर की जारी कर दी है. कोलकाता के बाद आरआरबी अहमदाबाद ने भी आंसर की जारी की है. हालांकि जैसा हर बड़ी परीक्षा के परिणाम आने के बाद होता है. ग्रुप डी की आंसर-की जारी होने के बाद अब परीक्षा का रिजल्ट (RRB Result) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. ग्रुप डी का रिजल्ट (RRB Group D Result) आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन कर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. ग्रुप डी की परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चली थी. परीक्षा देशभर के 400 केंद्रों में हुई थी. ग्रुप डी (RRB Group D) के 62 हजार 907 पदों पर 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था.
आरआरबी (RRB) के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंगराज मोहन ने NDTV को बताया था, ''ग्रुप डी की आंसर-की 11 जनवरी को जारी कर दी जाएगी.'' आंसर-की आरआरबी की सभी वेबसाइट्स पर जारी की जाएगी. आपको आंसर-की (RRB Answer Key 2019) चेक और डाउनलोड करने के लिए अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा. आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 1 सप्ताह का समय दिया जाएगा. आंसर-की के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा. ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट (RRB Group D Result) इस महीने के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा. पहले स्टेज की परीक्षा में पास होने पर उम्मीदवारों को दूसरे स्टेज की परीक्षा देनी होगी. दूसरे स्टेज में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी, जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. जिसके बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
RRB भोपाल ने जारी की आंसर की. ये है डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवार डेस्कटॉप के अलावा मोबाइल पर भी आंसर-की (RRB Group D Answer Key) चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
RRB Group D Answer Key मोबाइल पर इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
RRB Group D Answer Keyस्टेप 1: मोबाइल पर आंसर-की चेक और डाउनलोड करने के लिए ब्राउजर ओपन करें.
स्टेप 2: मोबाइल ब्राउजर पर अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट ओपन करें.
स्टेप 3: वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: आपकी आंसर-की आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी.
स्टेप 5: अब आप आंसर-की मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं.
अन्य खबरें
SBI SO Recruitment 2019: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन शुरू, 52 लाख तक होगी सैलरी
RRB ALP Exam City: जारी हुई परीक्षा केंद्र और शिफ्ट डिटेल, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं