Sarkari Naukri 2026 : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 3951 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मई से 23 जून 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं.
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी इस भर्ती में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 पद शामिल हैं, जिनमें 288 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 34 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं. वहीं, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3629 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 2936 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 693 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं.
बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 22 अगस्त 2026 को और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन CBT, TBT या OMR आधारित मोड में किया जा सकता है. आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार होगी.
योग्यतामाध्यमिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से भर्ती नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. इसके अलावा, आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए स्नातक के साथ ‘A' लेवल, PGDCA, BCA, B.Sc (IT/CS) या संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य है. वहीं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के लिए MCA, M.Tech, M.Sc (IT/CS) या संबंधित विषय में उच्च डिग्री आवश्यक है. साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी अनिवार्य रखा गया है.
सैलरीवेतनमान के अनुसार, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल-8 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक को लेवल-10 के तहत वेतन दिया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक दो वर्षों के प्रोबेशन काल में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार निश्चित मानदेय मिलेगा.
कैसे करें आवेदनआवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. अभ्यर्थियों को SSO पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा, जिसके लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है. आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर ओबीसी के लिए 600 रुपये, जबकि नॉन-क्रीमीलेयर ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है.
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने पर आवेदन किसी भी चरण में निरस्त किया जा सकता है. साथ ही ऐसे मामलों में अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- UPSSSC AGTA Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टेक्निकल असिस्टेंट के लिए निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें Apply
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं