विज्ञापन

ASO in Railway Recruitment: रेलवे में Officer बनने का मौका, दिल्ली में मिलेगी पोस्टिंग और 1.4 लाख तक सैलरी, ऐसे करें Apply

ASO in Railway Recruitment 2026 : अगर आप ग्रैज्यूट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो फिर आपके लिए रेलवे में अधिकारी बनने का शानदार मौका है. रेलवे ने एएसओ के लिए आवेदन मांगे हैं, जिससे जरूरी सारी डिटेल्स हम आपको आगे आर्टिकल में विस्तार से बता रहे हैं.

ASO in Railway Recruitment: रेलवे में Officer बनने का मौका,  दिल्ली में मिलेगी पोस्टिंग और 1.4 लाख तक सैलरी, ऐसे करें Apply
कई युवाओं के मन में यह सवाल होता है कि रेलवे में एएसओ (ASO) का काम क्या होता है?

Railway Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके अंतर्गत रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती की जा रही है. इस नौकरी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको शानदार सैलरी के साथ-साथ दिल्ली में पोस्टिंग और बेहतरीन करियर ग्रोथ मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल...

Railway Recruitment 2026 : कब तक करें आवेदन

एसएससी सीजीएल 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुकी है. योग्य उम्मीदवार 22 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. 

Railway Recruitment 2026 : कौन कर सकता है अप्लाई? 

शैक्षणिक

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce) में ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

इस पद के लिए उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग (OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

सैलरी और सुविधाएं - Salary & Perks For ASO Jobs

रेलवे में ASO का पद पे लेवल-7 के तहत आता है. इसमें बेसिक पे 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये प्रति महीने होती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस और रेलवे पास जैसी बेहतरीन सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं. इन सबको मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी करीब 80,000 रुपये महीना बनती है.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? How to Apply For Job

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए SSC CGL 2026 Notification लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी बेसिक डिटेल्स भर कर रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें.
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर लीजिए.
  • आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दीजिए.
  • फिर आप प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

Railway Recruitment 2026 : रेलवे में ASO का क्या काम होता है? 

कई युवाओं के मन में यह सवाल होता है कि रेलवे में एएसओ (ASO) का काम क्या होता है? आपको बता दें कि यह पूरी तरह से एक डेस्क जॉब है. इसमें कोई फील्ड वर्क या नाइट शिफ्ट नहीं होती है. 

फाइलों का मैनेजमेंट

रेलवे की नई पॉलिसियों, बजट और प्रोजेक्ट्स से जुड़ी फाइलें तैयार करना और उन्हें सीनियर अधिकारियों के पास भेजना.

संसद के सवालों के जवाब

संसद सत्र के दौरान रेलवे से जुड़े जो सवाल पूछे जाते हैं, उनका सटीक डेटा और जवाब तैयार करना.

RTI का जवाब

आम जनता द्वारा रेलवे से मांगी गई आरटीआई (RTI) के ऑफिशियल जवाब तैयार करना.

यह भी पढ़ें- राज्य सरकार ने कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती निकाली, आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू, जाने क्या है योग्यता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com