Railway Vacancy 2024: एक समय ऐसा था जब लोग सालों-साल रेलवे भर्ती का इंतजार करते थे. लेकिन अब रेलवे की नौकरी के लिए कई सालों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है. हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि अब रेलवे में हर साल भर्तियां होगी. रेलवे में नौकरी अधिसूचना अब साल में चार बार जारी की जाएंगी. इससे युवाओं को रेलवे की नौकरी के लिए वर्षों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. भारतीय रेल हर साल रिक्त पदों पर भर्तियां निकालेगा. ये भर्तियां भारतीय रेल के विभिन्न जोन और विभागों में की जाएंगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आरआरबी कैलेंजर 2024
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे की भर्ती के लिए एक वार्षिक कैलेंडर की जरूरत थी, जिसे जारी कर दिया है. इस कैलेंडर से उन युवाओं को मदद मिलेगी, जो रेलवे की नौकरी व सरकारी नौकरी की तलाश में रहते हैं. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने साल भर होने वाली रेलवे भर्ती के लिए आरआरबी कैलेंडर 2024 भी जारी कर दिया है. आरआरबी कैलेंडर 2024 में सालभर होने वाली भर्ती की अधिसूचना, परीक्षा, प्रशिक्षण, नियुक्ति की जानकारी दी गई हैं. इसके अनुसार रेलवे ने सहायक लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
पिछले साल दी जानकारी
पिछले साल भारतीय रेलवे ने 2,48,895 पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने की बात कही थी. इसकी जानकारी खुद रेल मंत्री ने राज्यसभा में दी थी. अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि रेलवे के सभी जोन में ग्रुप सी पोस्ट में 2,48,895 पद खाली हैं जबकि ग्रुप ए और बी पदों में 2070 पद खाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर, टिकट कलेक्टर, गैर तकनीकी लोकप्रिय कैटेगरी और सुरक्षा कर्मचारी के लाखों पदों को भरने की बात कही गई थी.
IIT JEE और UPSC से भी कठिन है यह परीक्षा, द वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन, जानिए किस देश में होती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं