विज्ञापन

पंजाब में PTI शिक्षकों के 2 हजार पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त

Punjab Physical Education Teacher Bharti: पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती बोर्ड के तहत इन हजारों भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. राज्य के तमाम सरकारी स्कूलों में इन फिजिकल टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी.

पंजाब में PTI शिक्षकों के 2 हजार पदों पर निकली भर्ती, आवेदन के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त
पंजाब में टीचर्स के हजारों पदों पर भर्ती

पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने फिजिकल ट्रेनिंग टीचर्स की बंपर भर्ती निकाली है. कुल 2,000 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती से राज्य के सरकारी स्कूलों में खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कौन से लोग इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना होगा. 

कौन कर सकता है आवेदन?

पंजाब स्कूल शिक्षा भर्ती बोर्ड के तहत इन हजारों पीटी टीचर्स की भर्ती होगी.  उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है. इसके अलावा शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट (C.P.Ed.) या डिप्लोमा/डिग्री  होना अनिवार्य है. भर्ती के लिए भाषा की शर्त भी रखी गई है. आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 10वीं तक  पंजाबी भाषा पढ़ा होना जरूरी है.

कितनी होनी चाहिए उम्र?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 साल से लेकर 37 साल तक होनी चाहिए. राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाना होगा
  • इसके बाद होमपेज पर आपको PTI 2000 Posts Recruitment 2026 का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • यहां रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट अपलोड करना और तय आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और साइन के साथ डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे
  • इसके बाद फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार जरूर एप्लीकेशन चेक कर लें 

किन बातों का रखें ध्यान?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे. तय की गई योग्यता होना जरूरी है, बिना इसके भरा गया फॉर्म तुरंत रिजेक्ट हो जाएगा. लिखित परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा और मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी. आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, जिसमें चुने गए उम्मीदवारों के असली दस्तावेजों की जांच होगी. 

ये भी पढ़ें - इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 25,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए अच्छा मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Jobs, Physical Teacher Recruitment, PT Teacher, Punjab PTI Teacher Recruitment 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com