Patna High Court Steno Result 2026: पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन भी उम्मीदवारों ने पिछले साल हुई स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी परीक्षा दी थी. वो पटना हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर लें. रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है. पटना हाईकोर्ट की और से 22 दिसंबर को आयोजित की गई स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी परीक्षा के जरिए कुल 111 पदों पर भर्ती की जानी है. नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 210 उम्मीदवारों को शोटलिस्ट किया गया है. इन लोगों को अब अगले चरण से गुजरना होगा.
इस तरह से चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट देखने के लिए Patna High Court की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
- यहां पर 'Patna High Court Stenographer Result 2026' लिखा हुआ दिखेगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
- इसमें अपना नाम चेक कर लें.
- नाम के साथ-साथ रोल नंबर की जांच भी करें.
स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी परीक्षा रिजल्ट की अभी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, उन्हें अगले चरण से गुजरना होगा. जिसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी.
हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी
जिन भी उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती के तहत होगा. उन्हें हर महीने 25 हजार से लेकर 80 हजार तक की सैलरी मिलेगी.
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त, 2025 से शुरू हुई थी जो कि 10 सितंबर तक चले थी. अगर आप इस बार आवेदन नहीं कर पाएं तो निराश न हों. अगली बार जब भी इस तरह की जॉब निकले तो तुरंत अप्लाई कर दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं