विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

पोस्ट ऑफिस में 10वीं पास के लिए एमटीएस के पद पर भर्तियां, 22 जुलाई तक करें आवेदन

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से एप्टीट्यूट टेस्ट के आधार पर होगा. मेरिट में 10वीं या आईटीआई के मार्क्स को वेटेज नहीं दिया जाएगा. एप्टीट्यूड टेस्ट 100 मार्क्स का होगा जिसमें चार भाग होंगे.

Also Read in
पोस्ट ऑफिस में 10वीं पास के लिए एमटीएस के पद पर भर्तियां, 22 जुलाई तक करें आवेदन
ओडिशा पोस्ट ऑफिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पद पर 144 वैकेंसी निकाली गई हैं. इनमें 70 पद अनारक्षित हैं जबकि 19 पद ओबीसी, 17 पद एससी और 38 पद एसटी कैटेगरी के लिए आरक्षित है. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, 2017 है. इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या आईटीआई पास युवा आवेदन कर सकते हैं. आयु की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट दी जाएगी. आयु की गणना 22 जुलाई 2017 से होगी. 

वेतनमान स्केल- 18000/- रुपये (सातवां वेतन आयोग) एवं भत्ते 

चयन प्रक्रिया 
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से एप्टीट्यूट टेस्ट के आधार पर होगा. मेरिट में 10वीं या आईटीआई के मार्क्स को वेटेज नहीं दिया जाएगा. एप्टीट्यूड टेस्ट 100 मार्क्स का होगा जिसमें चार भाग होंगे. दो घंटे के टेस्ट में जनरल नॉलेज, मैथ्स, इंग्लिश व क्षेत्रीय भाषा से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. प्रत्येक भाग 25-25 अंक का होगा. 

एप्लीकेशन ऑफ रजिस्ट्रेशन की फीस सभी वर्गों के लिए 100 रुपये निर्धारित की गई है. इसके अलावा जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करना होगा. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन फीस से छूट दी गई है. भुगतान करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई है. 

और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें 

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें 

जॉब की अन्य खबरों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mts Job, Odisha Postal Circle Recruitment, Job In Post Office, Post Office Job, Job For 10th Pass, Govt Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com