GATE- 2025 : देश के पावर सेक्टर की बात हो और एनटीपीसी यानी कि नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता. 86 गीगावॉट की स्थापित क्षमता के साथ NTPC आज भारत की सबसे बड़ी पावर कंपनी है और 2032 तक 149 गीगावॉट का टारगेट लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है. ऐसे में कंपनी को जरूरत है एनर्जेटिक और टैलेंटेड युवा इंजीनियरों की. जो कॉरपोरेशन की ग्रोथ की इस जर्नी का हिस्सा बन सकें. अगर आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और GATE- 2025 दिया है, तो आपके लिए इंजीनियरिंग एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (EET)- 2025 के रूप में जुड़ने का शानदार अवसर आपके पास है. कॉरपोरेशन ने इसकी भर्ती से जुड़ा पोस्ट किया है.
ntpc eet recruitment 2025 : कितने पद और किन शाखाओं के लिए?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 515 पद भरे जाएंगे. ये पोस्ट इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और कंप्यूटर साइंस / इंफर्मेशन टेक्नॉलॉजी की ब्रांचेज के लिए हैं. जिसमें सिलेक्शन GATE- 2025 के स्कोर के बेसिस पर किया जाएगा. इसलिए जिन उम्मीदवारों ने GATE के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वो इसमें अप्लाई कर सकते हैं.
ntpc eet recruitment 2025 : सैलरी और ग्रेड क्या होगा?
चयनित उम्मीदवारों को E1 ग्रेड में रखा जाएगा. जिनका वेतनमान 40,000 रु. से 1,40,000 रु. तक रहेगा. इसके अलावा कंपनी की अन्य सुविधाएं और भत्ते भी मिलेंगे. सरकारी उपक्रम में काम करने का एक्सपीरियंस और जॉब सिक्योरिटी भी इस वैकेंसी के लिए खास अट्रेक्शन हो सकते हैं.
ntpc eet recruitment 2025 : आवेदन कैसे करें?
आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है. इच्छुक उम्मीदवार careers.ntpc.co.in या www.ntpc.co.in के Careers सेक्शन में जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय GATE- 2025 का रजिस्ट्रेशन नंबर जरूरी होगा. फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर मौजूद पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें, ताकि इलिजिबिलिटी, रिजर्वेशन और सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी मिल सके.
ntpc eet recruitment 2025 : महत्वपूर्ण डेट्स
एनटीपीसी की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं. इच्छुक और इलिजिबल उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए सीमित समय है, क्योंकि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को ये सलाह भी दी गई है कि वो जल्दी से जल्दी अप्लाई करें, ताकि किसी भी टेक्निकल प्रॉब्लम से बच सकें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं