North Eastern Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने की इच्छा सभी की होती है. अगर आप भी रेलवे की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो उत्तर पूर्वी रेलवे, गोरखपुर की इस भर्ती के लिए आज ही आवेदन करें. रेलवे भर्ती सेल (RRC) गोरखपुर, उत्तर पूर्व रेलवे आज, 9 नवंबर को जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (JTA) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त करेगा. ये भर्तियां अनुबंध के आधार पर की जाएंगी. ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नार्थ ईस्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. गोरखपुर रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म आज रात 9 बजे तक भरे जाएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
North Eastern Railway Recruitment 2023: नोटिफिकेशन
Railway Recruitment 2023: रिक्तियां
नार्थ ईस्ट रेलवे भर्ती अभियान का लक्ष्य अनुबंध के आधार पर जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के लिए कुल 37 रिक्तियों को भरना है.
Railway Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा या इंजीनियरिंग में बीएससी डिग्री हो.
Railway Recruitment 2023: उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 33 साल होनी चाहिए. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी.
Railway Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
रेलवे की इस नौकरी के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, महिला, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा. शुल्क का एक हिस्सा पर्सनैलिटी/इंटेलिजेंस टेस्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को वापस कर दिया जाएगा.
RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स एडमिट कार्ड के साथ एग्जाम गाइडलाइन्स जारी, अपडेट यहां
उत्तर पूर्वी रेलवे भर्ती 2023 के लिए कैसे आवेदन करें | How to Apply for North Eastern Railway Recruitment 2023
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर 'भर्ती' पर क्लिक करें.
आरआरसी पर जाएं और 'अनुबंध भर्ती' के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें.
जेटीए भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
ऐसा करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें.
अब दस्तावेज़ अपलोड कर शुल्क का भुगतान कर आवेदन सबमिट कर दें.
अंत में कंफर्मेंशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं