विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2018

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने निकाली असिस्टेंट टाउन प्लानर के पद पर भर्ती, वेतन 34800 प्रतिमाह

महाराष्ट्र में अगर आप नौकरी करने के इच्छुक हैं और आपने इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की है तो आपके लिए सुनहरा मौका है. महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने राज्य के लिए सहायक टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं.

Also Read in
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने निकाली असिस्टेंट टाउन प्लानर के पद पर भर्ती, वेतन 34800 प्रतिमाह
महाराष्ट्र में काम करने का सुनहरा मौका
महाराष्ट्र में अगर आप नौकरी करने के इच्छुक हैं और आपने इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की है तो आपके लिए सुनहरा मौका है. महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ने राज्य के लिए सहायक टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नौ मार्च 2018 से शुरू हुए आवेदन की अंतिम तारीख 31 मार्च 2018 है. ऐसे में इन पदों के लिए जल्दी आवेदन करें. इन पदों पर भर्ती के बाद 9300 से 34800 रुपये तक सैलरी देय होगी. राज्य ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के कुल 172 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं.

पद का नाम: असिस्टेंट टाउन प्लानर
कुल पदों की संख्या: 172
जॉब लोकेशन: महाराष्ट्र
 
योग्यता: इन पदों पर आवेदन के लिए सिविल इंजीनियरिंग, सिविल और रूरल इंजीनियरिंग या अरबन और रूरल इंजीनियरिंग या आर्किटेक्ट, कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होनी चाहिए.

आयुसीमा: इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2018 तक 38 वर्ष से ज्यादा न हो.

आवेदन शुल्क: अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 374 रुपये का आवेदन शुल्क अदा करना होगा वहीं अनारक्षित वर्ग के लिए 274 रुपये का आवेदन करना होगा. ये फीस एसबीआई चालान, ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से जमा की जा सकती है.

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग संवैधानिक संस्था है जो कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत गठित किया गया है. इसका काम राज्य सरकार में विभिन्न विभागों के लिए ज़रूरत के मुताबिक कर्मचारियों की भर्ती करना है. चयन प्रक्रिया या फिर भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं. 
 
जॉब्स से संबंधित अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Government Jobs 2018, MPSC, MPSC Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com