विज्ञापन

MP Police Recruitment 2026: सूबेदार से लेकर SI तक 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, 23 सितंबर तक करें आवेदन

प्रारंभिक परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 से आयोजित होगी. चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू शामिल हैं. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-9 वेतनमान मिलेगा.

MP Police Recruitment 2026: सूबेदार से लेकर SI तक 500 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, 23 सितंबर तक करें आवेदन
आयु सीमा सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम 33 वर्ष तय की गई है.

Sarkari Naukri 2026 : अगर आप सरकारी नौकरी के तलाश में हैं, तो फिर आपके लिए गोल्डन चांस है.  मध्य प्रदेश में सुबेदार से लेकर एसआई तक पर 500 से ज्यादा पदों के लिए भर्ती निकली है. जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 09 सितंबर से शुरू हो चुका है, जो 23 सितंबर तक चलेगा. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऐसे में किस पद पर कितनी भर्ती निकली है, कैसे करें आवेदन, योग्यता क्या होगी,  इस भर्ती के लिए एग्जाम कब होगा... ये सारी डिटेल हम आगे आर्टिकल में बता रहे हैं.

किस पद पर कितनी भर्ती

भर्ती में सूबेदार, उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) 312, उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) 69, उप निरीक्षक (आयुध) 10, उप निरीक्षक (फोटो) 9, उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज-QD) 4 और उप निरीक्षक (फिंगर प्रिंट) 22 जैसे पद शामिल हैं.  बता दें कि नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 507 पदों में सबसे अधिक 312 पद SI के हैं.

क्या चाहिए योग्यता

सूबेदार, SI (जिला पुलिस बल) और SI (SAF) पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री अनिवार्य है. वहीं टेक्निकल पदों के लिए अलग-अलग एजुकेशनल क्वलिफिकेशन सुनिश्चित की गई हैं.

वहीं, आयु सीमा की बात करें तो जनरल कैटेगरी के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम 33 वर्ष तय की गई है. मध्य प्रदेश की महिला, एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम 38 वर्ष तक की आयु सीमा का लाभ मिलेगा.

सिलेक्शन कैसे होगा

सिलेक्शन दो स्टेप में होगा. पहले में प्रीलिम्ल रिटेन एग्जान आयोजित होगी. इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT), डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और इंटरव्यू कराया जाएगा. फाइनल मेरिट मेंस, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर तैयार की जाएगी.

आवेदन फीस क्या होगी

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी तथा ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए 250 रुपये निश्चित किया गया है.

कितनी मिलेगी सैलरी

नोटिफिकेशन के अनुसार सिलेक्टेड उम्मीदवारों को लेवल-9 के अंतर्गत 36,200 रुपये से 1,14,800 रुपये तक की सैलरी मिलेगी.

करेक्शन विंडो कब खुलेगी

आवेदन फॉर्म में सुधार की सुविधा 28 सितंबर 2026 तक अवलेव रहेगी. वहीं, प्री एग्जाम 28 अक्टूबर 2026 से आयोजित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Success Story : लगातार असफलताओं के बाद भी नहीं रुके राहुल, आखिरकार बन गए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com