विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2017

Maharashtra Post Office Recruitment : 284 पदों पर निकली बंपर भर्तियों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.

Also Read in
Maharashtra Post Office Recruitment : 284 पदों पर निकली बंपर भर्तियों के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका
पोस्ट ऑफिस की फाइल फोटो
  • योग्यता के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन
  • इन पदों के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार
  • ऑटोमेटिक रूप से तैयार की जाएगी मेरिट लिस्ट
नई दिल्ली: महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल डिपार्टमेंट (Maharashtra Post Office) ने ग्रामीण डाक सेवक के पद पर भर्तियां निकाली हैं. 284 पदों निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन करने का समय काफी कम बचा है. इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर है. पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है....

यह भी पढ़ें: 180 पदों के लिए आवेदन करने का है आखिरी मौका

इस वेबसाइट पर जाकर करें आवेदन-  इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जा सकते हैं. 

उम्र सीमा- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र में छुट आरक्षित वर्ग को ही सरकार के नियमों के तहत दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: 299 पर निकली है बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

इतनी होनी चाहिए योग्यता- आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.

इस आधार पर होगा चयन- उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए ऑटोमेटिक रूप से तैयार किए गए मेरिट लिस्ट की मदद ली जाएगा. उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर जाकर भी सेलेक्शन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क- एससी व एसटी वर्ग के छात्रों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा, जबकि सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा.

VIDEO: शिक्षकों ने अपने अधिकारों के लिए किया प्रदर्शन



महत्वपूर्ण तारीख- इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Post Office Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com