विज्ञापन

Infosys में होगी 20,000 फ्रेशर्स की भर्ती, AI से नौकरियों पर मंडराते खतरे के बीच बड़ा मौका

Jobs in Infosys : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के चलते नौकरियों पर मंडरा रहे खतरे के बीच इन्फोसिस का यह कदम न केवल एंट्री-लेवल पर रोजगार के अवसर बढ़ाएगा, बल्कि डिजिटल, क्लाउड और AI जैसे उभरते सेक्टर्स में उसकी क्षमता को मजबूत भी कर सकता है.

Infosys में होगी 20,000 फ्रेशर्स की भर्ती, AI से नौकरियों पर मंडराते खतरे के बीच बड़ा मौका
Infosys में बंपर नौकरियां

Jobs in Infosys : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के चलते नौकरियों पर मंडरा रहे खतरे के बीच इन्फोसिस ने बड़ा ऐलान किया है. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में शामिल इन्फोसिस वित्त वर्ष 2026-27 में करीब 20,000 फ्रेशर्स को नौकरी देगी. यह आईटी सेक्टर में अवसर तलाश रहे फ्रेशर्स के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है. कंपनी का यह कदम न केवल एंट्री-लेवल पर रोजगार के अवसर बढ़ाएगा, बल्कि डिजिटल, क्लाउड और AI जैसे उभरते सेक्टर्स में अपनी क्षमता को मजबूत करने की दिशा में भी मदद करेगा, जिससे आने वाले समय में युवाओं के लिए नए मौके बन सकते हैं.

हायरिंग से दिखा कंपनी का भरोसा

Infosys का यह बड़ा हायरिंग प्लान दिखाता है कि कंपनी आगे चलकर ज्यादा लोगों को नौकरी और नए टैलेंट को मौका देने की तैयारी में है. यह भर्ती खासतौर पर डिजिटल, क्लाउड और AI से जुड़े काम को मजबूत करने के लिए होगी. इससे नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए अच्छे मौके पैदा हो सकते हैं. Infosys में कर्मचारियों की संख्या करीब 3,28,594 है, जिससे यह देश के सबसे बड़े आईटी एम्प्लॉयर्स में से एक बना हुआ है. कंपनी का यह कदम खासतौर पर कैंपस हायरिंग और एंट्री-लेवल प्रोफेशनल्स पर फोकस को दिखाता है.

मजबूत तिमाही नतीजों का असर

Infosys के इस कदम के पीछे कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल नतीजे भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट जनवरी-मार्च तिमाही में 20.8% बढ़कर 8,501 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी पीरियड में 7,033 करोड़ रुपये था. कंपनी का रेवेन्यू भी 13.4% बढ़कर 46,402 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 25 की समान तिमाही में 40,925 करोड़ रुपये था.

Infosys का यह कदम न केवल आईटी सेक्टर में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, बल्कि यह भी दिखाता है कि कंपनी डिजिटल और AI बेस्ड भविष्य के लिए अपनी तैयारी को और मजबूत कर रही है. 

UP Home Guard Bharti 2025: लिखित परीक्षा के बाद आगे क्या-क्या होगा? जानें होमगार्ड बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com