इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई शाम 5:00 बजे तक बढ़ा दी गई है. जिन भी इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो 5 जुलाई से पहले फॉर्म भर दें. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. बता दें कि यह भर्ती 01/2027 और 02/2027 बैच के लिए की जा रही है. 1/2027 बैच के लिए, उम्मीदवारों का जन्म 1 दिसंबर, 2004 और 31 मई, 2009 के बीच होना चाहिए. 02/2027 बैच के लिए, जन्म की तारीख 1 मई, 2005 और 31 अक्टूबर, 2009 के बीच होनी चाहिए.
इंडियन नेवी अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए कैसे अप्लाई करें?
- इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं.
- रजिस्टर करें.
- क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
- अग्निवीर (अप्रेंटिस) INET 2/2026 का एप्लीकेशन फ़ॉर्म खोलें.
- जरूरी जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फ़ॉर्म सबमिट करें.
कौन कर सकता है आवेदन
- उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% कुल अंकों के साथ 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) की परीक्षा पास होना जरूरी है.
- आवेदकों के पास AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए.
- इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल क्षेत्रों के डिप्लोमा भी आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के नोटिफिकेशन के अनुसार डिप्लोमा स्ट्रीम में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मरीन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, मेक्ट्रोनिक्स, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन, मेटलर्जी, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग, मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, पावर प्लांट इंजीनियरिंग और अन्य संबंधित शाखाएं शामिल हैं.
सिलेक्शन प्रोसेस अगस्त 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा. जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे. इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, साइंस, मैथमेटिक्स और डिप्लोमा ट्रेड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को स्टेज II के लिए बुलाया जाएगा, जो कि फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) है. इसके अलावा एक और लिखित परीक्षा होगी और सबसे आखिर में मेडिकल जांच होगी.
ये भी पढ़ें-अग्निवीर लिखित परीक्षा की तैयारी कैसे करें, ये टॉपिक तैयार कर लिए तो कामयाबी पक्की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं