विज्ञापन

अग्निवीर लिखित परीक्षा की तैयारी कैसे करें, ये टॉपिक तैयार कर लिए तो कामयाबी पक्‍की

अग्निवीर बनने का सपना लाखों युवा देखते हैं. लेकिन इस सपने को सच करने के लिए केवल शारीरिक दक्षता ही काफी नहीं है, बल्कि लिखित परीक्षा पास करना भी अनिवार्य है.

अग्निवीर लिखित परीक्षा की तैयारी कैसे करें, ये टॉपिक तैयार कर लिए तो कामयाबी पक्‍की

अग्निवीर बनने का सपना लाखों युवा देखते हैं. लेकिन इस सपने को सच करने के लिए केवल शारीरिक दक्षता ही काफी नहीं है, बल्कि लिखित परीक्षा पास करना भी अनिवार्य है. अग्निवीर लिखित परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही रणनीति और महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देने की जरूरत होती है. अगर आपने अग्निवीर के लिए आवेदन किया है, या आगे करने की सोच रहे हैं तो जानें किस तरीके से इस परीक्षा की तैयारी करनी च‍ाहिए. 

ऐसे करें अग्निवीर लिखित परीक्षा की तैयारी- 

परीक्षा पैटर्न को समझें
अग्निवीर परीक्षा का सिलेबस चेक करें. इसमें मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान (GK), सामान्य विज्ञान (Science), गणित (Maths) और कुछ पदों के लिए तार्किक क्षमता (Reasoning) से सवाल पूछे जाते हैं. गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी होती है. 

इन टॉपिक्स पर फोकस करें
इन विषयों की अच्‍छे से तैयारी करने से कामयाबी लगभग पक्की हो सकती है:

सामान्य ज्ञान पर ध्‍यान दें
इसमें कई तरह के प्रश्‍न पूछे जाते हैं जैसे भारत के पड़ोसी देश, प्रमुख युद्ध, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल, भारतीय इतिहास की मुख्य तिथियां, महत्वपूर्ण पुरस्कार, भूगोल (नदियां, पर्वत), भारतीय संविधान आदि. 

कैसे बनते हैं ब्‍लैक कमांडो, होती है सबसे टफ ट्रेनिंग, जाबांजी का कोई मुकाबला नहीं

सामान्य विज्ञान
इसमें 10वीं तक पढ़ाए गए विज्ञान से प्रश्‍न आते हैं. जैसे मानव शरीर के अंग, बीमारियां और उनके बचाव, विटामिन, भौतिकी और रसायन शास्त्र के बेसिक नियम. 

गणित के सवाल 
Number System, Average, Profit & Loss, Percentage, साधारण ब्याज, समय आदि से जुड़े ऐसे सवाल जिन्‍हें आपने कक्षा 10वीं के स्‍तर तक पढ़ा था.  

रीजनिंग
रीजनिंग के लिए कोडिंग-डिकोडिंग, ब्लड रिलेशन, दिशा ज्ञान पर ध्‍यान देना जरूरी है. 

परीक्षा से पहले की तैयारी 
घर पर टाइमर लगाकर मॉक टेस्ट हल करें. इससे तय सीमा में प्रश्‍न-पत्र हल करने की प्रेक्टिस हो जाएगी. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको सवालों के स्तर और पैटर्न का अंदाजा हो जाएगा. देश-दुनिया में क्या चल रहा है, विशेषकर रक्षा क्षेत्र से जुड़ी खबरों पर पैनी नजर रखें. पढ़ते समय छोटे नोट्स बनाएं. परीक्षा से एक हफ्ते पहले कुछ भी नया पढ़ने के बजाय केवल अपने बनाए नोट्स का बार-बार रिवीजन करें. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agniveer, Agniveer Exam Date, Agniveer Recruitment, Agniveer Written Exam, Agniveer 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com