Government Doctor Jobs : अगर आप डॉक्टर हैं और देश की सेवा करने का जज्बा रखते हैं, तो भारतीय सेना आपके लिए एक बड़ा मौका लेकर आई है. आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) ने मेडिकल ऑफिसर (MO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी सारी डिटेल्स.
किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 100 मेडिकल ऑफिसर चुने जाएंगे. इन 100 पदों में से 75 पद पुरुषों के लिए और 25 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. यह भर्ती 'शॉर्ट सर्विस कमीशन' (SSC) के तहत की जा रही है.
जरूरी डेट्स- Important Datesनोटिफिकेशन की तारीख: 14 फरवरी 2026
आवेदन शुरू होने की तारीख: 21 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 4 मार्च 2026
इंटरव्यू का समय: मार्च 2026
कौन कर सकता है अप्लाई?
इस पद के लिए आपके पास MBBS की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही, उम्मीदवार ने NEET PG की परीक्षा भी दी हो.
उम्र की सीमा - Age Limitउम्मीदवार की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए (31 दिसंबर 2026 तक). हालांकि, सरकारी नियमों के हिसाब से आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट भी दी जाएगी.
कैसे होगा सिलेक्शन?सबसे पहले आवेदन पत्रों की जांच होगी.
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
इंटरव्यू पास करने वालों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किए जाएंगे.
अंत में मेडिकल टेस्ट होगा, जिसे पास करना अनिवार्य है.
आवेदन फीस और तरीका
इस भर्ती के लिए सभी कैटेगरी (General, OBC, SC, ST, Female आदि) के लिए आवेदन फीस 200 रखी गई है. ध्यान रहे कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. आप आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं