विज्ञापन

India Post GDS Merit list 2026: GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट में इस कारण से हो रही है देरी, जानें कब तक होगी जारी

India Post GDS 3nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के जरिए BPM/ABPM/डाक सेवक पदों को भरा जाना है. GDS की पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी हैं, और तीसरी मेरिट लिस्ट मई में आने की उम्मीद है.

India Post GDS Merit list 2026: GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट में इस कारण से हो रही है देरी,  जानें कब तक होगी जारी
India Post GDS 3nd Merit List 2026: डाक विभाग में कुल 28,740 रिक्तियों को भरा जाना है.

इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है. इंडिया पोस्ट की और से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 2026 की पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल में जारी की गई थी. ऐसे में अब उम्मीदवार इंडिया पोस्ट GDS 2026 की तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं. लिस्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकेंगे. पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद बची रिक्तियों को भरने के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है. तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दस्तावेज़ सत्यापन (document verification) की प्रक्रिया चलेगी. इस दौरान लिस्ट में जिन भी उम्मीदवारों का नाम होगा, उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा. 

तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होने में और कितना लगेगा समय?

दूसरी मेरिट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुआ है. ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगा.  जानकारी के अनुसार यदि कोई चयनित उम्मीदवार ज्वाइन नहीं करता है या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में असफल हो जाता है, तो उन सीटों को चयन के अगले चरण तीसरी मेरिट लिस्टके लिए दोबारा से जोड़ दिया जाता है.

GDS तीसरी मेरिट लिस्ट कब होगी जारी

GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट मई में जारी हो जाएगी. उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में इसे जारी किया जा सकता है. डाक विभाग की साइट पर इसे जारी किया जाएगा. बता दें कि GDS भर्ती प्रक्रिया 10वीं क्लास के अंकों पर आधारित की जा रही. इस भर्ती के लिए किसी भी तरह का एग्जाम नहीं हुआ था. उम्मीदवारों का चयन योग्यता, श्रेणी और पदों की उपलब्धता के आधार पर किया जा रहा है.

डाक विभाग में कुल 28,740 रिक्तियों को भरा जाना है. कुल  23 डाक सर्किलों में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और डाक सेवक की भर्ती इसके तहत होगी. सबसे ज्यादा भर्ती उत्तर प्रदेश में होगी. यहां 3,169 पद भरे जाने हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com