विज्ञापन

India Post GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट इस दिन हो सकती है जारी, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड

India Post GDS 3rd Merit List PDF: India Post GDS की दूसरी लिस्ट का वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो गया था. अब उम्मीद है कि तीसरी मेरिट लिस्ट मई के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है. इस भर्ती क जरिए 28,636 पदों को भरा जाना है.

India Post GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट इस दिन हो सकती है जारी, इस तरह कर सकेंगे डाउनलोड
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के 10- 15 दिनों के बाद अगली मेरिट लिस्ट जारी की जाती है.

India Post GDS 3rd Merit List PDF: भारतीय डाक विभाग जल्द ही 28,000 से ज़्यादा ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है. भारतीय डाक विभाग ने अभी तक दो मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. जानकारी के अनुसार अभी तक जारी हुई मेरिट लिस्ट में लगभग 39,765 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. दूसरी मेरिट लिस्ट 10 अप्रैल, 2026 को जारी की गई थी. इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों के नाम थे उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 27 अप्रैल, 2026 को पूरी हो गई थी. जिन उम्मीदवारों का नाम पहली दो लिस्ट में नहीं आया है,  वे अब तीसरी मेरिट लिस्ट का इंतज़ार कर रहे हैं.

  1. इस भर्ती क जरिए GDS, ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के लिए 28,636 पदों को भरा जाना है.
  2. कक्षा 10 के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन हो रहा है.
  3. दूसरी मेरिट सूची के लिए दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया  पूरा हो गई है.
  4. अगर तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, तो उसे indiapostgdsonline.cept.gov.in पर अपलोड किया जाएगा. 

कब तक जारी होगी तीसरी मेरिट लिस्ट

अगर पिछली दो मेरिट लिस्ट का पैटर्न देखा जाए तो, India Post आमतौर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के 10- 15 दिनों के बाद अगली मेरिट लिस्ट जारी करता है. दूसरी लिस्ट का वेरिफिकेशन 27 अप्रैल, 2026 को पूरा हो गया था, ऐसे में उम्मीद है कि तीसरी मेरिट लिस्ट 2 मई के बाद कभी भी जारी की जा सकती है. हालांकि मेरिट लिस्ट को लेकर India Post की और से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

India Post GDS की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.cept.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक की जा सकती है. मेरिट लिस्ट PDF फ़ाइल में होगी. इस डाउनलोड कर अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस भर्ती से जुड़े हर अपडेट्स के लिए और GDS की तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते हैं.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Post GDS Merit, India Post GDS 3 List, India Post Gds Merit Cut Off, India Post GDS Result, India Post Gds Merit Pdf
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com