Sabse jyada chutti kis Naukri me milti hai : सरकारी नौकरी के पीछो इसलिए लोग नहीं भागते हैं क्योंकि अच्छी अच्छी सैलरी के साथ जॉब सिक्योरिटी मिलती है, बल्कि छुट्टियों और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के कारण भी लोगों की पहली पसंद है. बता दें कि भारत में कुछ ऐसी सरकारी नौकरियां हैं, जहां कर्मचारियों को सालभर में खूब छुट्टियां और अवकाश सुविधाएं मिलती हैं. हालांकि अलग-अलग विभागों में छुट्टियों का स्वरूप अलग हो सकता है, लेकिन कुछ सरकारी नौकरियां ऐसी हैं जहां कर्मचारियों को अपेक्षाकृत बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिलता है. ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम उन्हीं नौकरियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सैलरी, सुविधा, जॉब सिक्योरिटी के साथ छुट्टियां का अच्छा पैकेज भी देती हैं.
टीचर और प्रोफेसर की नौकरी
छुट्टियों के मामले में स्कूल टीचर्स और सरकारी कॉलेज-यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों की नौकरी सबसे आगे. गर्मी, सर्दी और त्योहारों की छुट्टियों के अलावा नेशनल हॉलीडे भी मिलते हैं. हालांकि शिक्षकों को एग्जाम, मूल्यांकन और प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं, लेकिन अन्य कई सरकारी नौकरियों की तुलना में छुट्टियां ज्यादा होती हैं.
सेंट्रल और स्टेट गर्वनमेंट की नौकरी
मंत्रालयों, सचिवालयों और विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित सरकारी अवकाश, वीकेंड और EL का लाभ मिलता है. इन पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों को अक्सर बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिलता है.
बैंकिंग सेक्टर की सरकारी नौकरियां
पब्लिक सेक्ट के बैंकों में वर्किंग एंप्लॉएज को दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी, रविवार और घोषित पब्लिक हॉलीडे मिलते हैं. इसके अलावा अर्न्ड लीव और अन्य छुट्टियों की सुविधाएं भी अवलेवल रहती हैं. यही कारण है कि बैंकिंग नौकरियां भी वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए पसंद की जाती हैं.
रेलवे और पीएसयू में भी मिलती हैं कई सुविधाएं
भारतीय रेलवे और कई सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) में कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के लीव दी जाती हैं. हालांकि तकनीकी और संचालन से जुड़े पदों में ड्यूटी पैटर्न अलग हो सकता है, लेकिन स्थायी कर्मचारियों को सरकारी नियमों के अनुसार छुट्टियों का लाभ मिलता है.
यह भी पढ़ें- Nursing में सबसे ज्यादा सैलरी किस स्पेशलाइजेशन में मिलती है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं