Retirement Age in Government Jobs : वैसे तो सरकारी नौकरी में रिटायरमेंट उम्र 60 साल होती है, लेकिन भारत में कुछ ऐसी गर्वनमेंट जॉब्स भी हैं, जहां कर्मचारियों को इससे काफी पहले रिटायर होना पड़ता है. खासकर डिफेंस सेक्टर में कई पदों पर रिटायरमेंट की उम्र 35 से 58 साल के बीच ही होती है. आज के इस आर्टिकल में हम उन्हीं नौकरियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो 60 साल से पहले आपको रिटायरमेंट दे देती हैं.
सेना में सबसे पहले हो सकती है रिटायरमेंट
भारतीय सेना में जवानों और अन्य रैंक के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र और रैंक दोनों पर निर्भर करती है. कई सैनिक 35 से 37 साल की उम्र के बीच ही रिटायर हो जाते हैं, जबकि अधिकारियों की रिटायरमेंट उम्र पद के अनुसार लगभग 54 से 58 वर्ष तक हो सकती है.
नेवी और एयर फोर्स के नियम भी बदल गए हैं
भारतीय नौसेना और वायुसेना में भी सभी पदों के लिए एक समान रिटायरमेंट उम्र है. कई पदों पर अधिकारियों और अन्य कर्मियों की रिटायरमेंट 56 से 57 साल के आसपास हो सकती है, जबकि कुछ सीनियर पदों पर यह ज्यादा भी हो सकती है.
CAPF में बदल चुका है नियम
एक समय CRPF, BSF, ITBP और SSB जैसी सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स (CAPF) में जवान से लेकर कमांडेंट लेवल तक कई इंप्लॉय की रिटायरमेंट उम्र 57 साल थी. हालांकि होम मिनिस्ट्री ने 2019 में नियम बदलकर सभी CAPF कर्मियों के लिए रिटायरमेंट आयु 60 साल कर दी. बता दें इस बदलाव के बाद CRPF, BSF, CISF, ITBP, SSB और असम राइफल्स के ज्यादा कर्मियों को 60 साल तक सेवा का अवसर मिलने लगा है.
यह भी पढ़ें- UP Board High School: साइंस और होम साइंस में अब स्कूल नहीं, बोर्ड के एग्जामिनर देंगे 30 नंबर, बदला मूल्यांकन सिस्टम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं