EXIM Bank Recruitment 2024: एग्जिम बैंक यानी एक्सपोर्ट इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (EXIM) ने ऑफिसर (OC) पदों पर भर्ती की घोषणा की है. एग्जिम बैंक ने ऑफिसर ऑन कॉन्ट्रैक्ट (Officers on Contract)के 88 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये भर्तियां कई तरह के पदों पर तीन साल के अनुबंध के आधार पर की जाएंगी. एग्जिम ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एग्जिम भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in/careers के माध्यम से 14 अक्टूबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं.
UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी 232 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें
EXIM Bank Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 24 सितंबर 2024 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 14 अक्टूबर 2024 तक
इंटरव्यू की संभावित तिथिः अक्टूबर 2024 को
EXIM Bank Recruitment 2024: पदों की वर्गीकरण
इस भर्ती अभियान के जरिए बैंक ऑफिसर के कुल 88 पदों को भरा जाएगा. इसमें यूआर के लिए 70 पद, ओबीसी के लिए 11 पद, एसटी के लिए 1, एससी के 4 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 2 पद शामिल हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
EXIM Bank Recruitment 2024: जरूरी योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. शैक्षणिक डिग्री प्राप्त करने के बाद न्यूनतम कार्य अनुभव विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग होता है.
EXIM Bank Recruitment 2024: अधिकतम उम्र
एग्जिम बैंक ने विभिन्न पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा अलग-अलग तय की है. हालांकि अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को पांच साल और दिव्यांगों को दस साल की छूट दी जाएगी.
SSC MTS Admit Card 2024: एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड नार्दर्न, सदर्न, कर्नाटक केरल रीजन के लिए जारी
EXIM Bank Recruitment 2024: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन एप्लिकेशन की स्क्रीनिंग और शॉर्टलिस्टिंग के माध्यम से किया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए 1:10 के अनुपात में चुना जाएगा (उदाहरण के लिए, यदि 2 पद हैं, तो इंटरव्यू के लिए अधिकतम 20 अभ्यर्थियों को चुना जाएगा). बैंक द्वारा उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की जाएगी. इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की यह सूची डिग्री परीक्षाओं में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर होगी. इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट, संबंधित पदों के लिए लागू स्नातक और स्नातकोत्तर के कुल प्रतिशत अंकों के आधार पर होगी.
EXIM Bank Recruitment 2024: इंटरव्यू का आयोजन
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बैंक के मुंबई या नई दिल्ली कार्यालय में आयोजित इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. साक्षात्कार में भाग लेने के लिए बैंक द्वारा कोई टीए-डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मूल रसीद दिखाने पर यात्रा के तरीके पर ध्यान दिए बिना उनके ठहरने के स्थान से इंटरव्यू के शहर तक सबसे छोटे मार्ग या इसके समकक्ष के माध्यम से यात्रा के लिए अधिकतम द्वितीय श्रेणी एसी किराया प्रतिपूर्ति की जाएगी.
EXIM Bank Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एग्जिम भर्ती 2024 के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये इंटिमेशन शुल्क देना होगा. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस और महिला कैटेगरी के उम्मीदवारों को मात्र 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं