विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2017

चाहिए सरकारी नौकरी तो इससे अच्छा मौका नहीं, सैलरी भी मिलेगी शानदार

दिल्ली में अगर आप सरकारी  नौतरी की तलाश कर रहे हैं तो इससे अच्छा मौका और नहीं मिलेगा.

चाहिए सरकारी नौकरी तो इससे अच्छा मौका नहीं, सैलरी भी मिलेगी शानदार
नई दिल्ली: दिल्ली में अगर आप सरकारी  नौतरी की तलाश कर रहे हैं तो इससे अच्छा मौका और नहीं मिलेगा. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने क्लर्क ग्रेड-IV, ग्रेड-II, सांख्यिकी सहायक पद की नौकरी के लिए विज्ञापन जारी किया है. 

किन पदों के लिए है नौकरी
लोअर डिवीजन क्लर्क, ग्रेड-IV ,ग्रेड-II ,सांख्यिकीय सहायक के पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है.

 यह भी पढ़ें :  UPSC, RRB और SSC प्रतियोगी परीक्षाओं के अंक अब होंगे ऑनलाइन

कितना होगा वेतन
इन पगदों के लिए लोअर डिविजन क्लर्क के लिए 5200-20200/, ग्रेड-IV के लिए 5200-20200, ग्रेड-II के लिए 5200-20200 और सांख्यिकी सहायक पद के लिए 9300-34800 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा.

कितनी होनी चाहिए उम्र
इस नौकरी के लिए आवेदन की लोअर डिविजन क्लर्क और ग्रेड- IV  के लिए 18 से 27 साल, ग्रेड-II के लिए 20 से 27 साल और सांख्यिकी सहायक के लिए 18 से 30 साल होनी चाहिए. यह उम्र 21.08.2017  के हिसाब से होनी चाहिए.

क्या है योग्यता
लोअर डिवीजन क्लार्क, ग्रेड -IV के लिए 12 वीं या उसके समकक्ष और अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रतिमिन या हिंदी हिन्दी टाइपिंग में शब्द प्रति मिनट कंप्यूटर पर होनी चाहिए.  ग्रेड-II के लिए कला / वाणिज्य / विज्ञान या कृषि में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए वहीं सांख्यिकीय सहायक के लिए स्नातकोत्तर डिग्री सांख्यिकी / संचालन अनुसंधान / गणितीय सांख्यिकी या अर्थशास्त्र / गणित / वाणिज्य में परास्नातक डिग्री हो. 

कहां मिलेगी नियुक्ति
यह सभी नौकरियां दिल्ली के लिए होंगी. 

कितना है आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 100 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्लूडी/ महिला के लिए निशुल्क आवेदन रखा गया है.

कैस करें आवेदन
आवेदन करने के लिए क्लिक करें
नौकरी का पूरा विज्ञापन देखने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें :  अब चूके तो जाएगी नौकरी, शिक्षकों के लिए बीएड करने का आखिरी मौका

 ------------वीडियो---------------------

हाथ में रेखाएं न होने से आधार कार्ड बनने में आई दिक्कत, अब नौकरी वापस पाने की जंग

लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jobs, Governmetn Jobs, Jobs News, Sarakari Naukari, Jobs In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com