विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2021

दिल्ली सरकार ने ‘रोजगार बाजार 2.0’ के लिए टेंडर जारी किया

रोजगार बाजार 2.0 का पोर्टल विकसित करने के लिए निविदा जारी की, पोर्टल कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से योग्यता और रोजगार को मैच करेगा और सेवाएं मुहैया कराएगा

दिल्ली सरकार ने ‘रोजगार बाजार 2.0’ के लिए टेंडर जारी किया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ने सोमवार को बताया कि उसने रोजगार बाजार 2.0 का पोर्टल विकसित करने के लिए निविदा जारी की है. यह पोर्टल कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से आपकी योग्यता और रोजगार को मैच करेगा और शहर के युवाओं को रोजगार से जुड़ी सेवाओं को प्रारंभ से लेकर अंत तक मुहैया कराएगा. उपमुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, दिल्ली सरकार के रोजगार विभाग ने इस संबंध में 14 अक्टूबर को निविदा जारी की.

उसमें कहा गया है कि रोजगार बाजार 2.0 ‘‘कौशल प्रशिक्षण, करियर गाइडेंस और कौशल के लिए साख विकसित करने आदि का साधन होगा और मोबाइल ऐप भी मुहैया कराया जाएगा.''

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगस्त 2020 में रोजगार बाजार 1.0 का लांच ‘‘दिल्ली के बेराजगार युवकों और छोटे उद्यमों के लिए जीवनरेखा साबित हुआ.'' उन्होंने कहा, ‘‘रोजगार बाजार के मौजूदा पोर्टल पर रोजगार पाने के इच्छुक 14 लाख से ज्यादा लोग और 10 लाख नौकरियां मौजूद हैं. भारत में किसी भी राज्य की सरकार का रोजगार मंच इतना सफल नहीं हुआ है. लेकिन हम यहीं नहीं रूकना चाहते.''

सिसोदिया ने कहा कि नया पोर्टल रोजगार बाजार 2.0 देश में अपनी तरह का पहला रोजगार पोर्टल होगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government, Tender, Employment Market 2.0
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com