Delhi Cantonment Board Recruitment 2026: अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपके पास इंजीनियरिंग या हॉर्टिकल्चर की डिग्री है, तो आपके पास गोल्डेन चांस है. जी हां, दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड (DCB), जो रक्षा मंत्रालय के तहत काम करता है, ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी है, बस एक 'वॉक-इन-इंटरव्यू' के जरिए आपका सिलेक्शन हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल.
Delhi Cantonment Board Recruitment 2026: किन पदों पर कितनी है वैकेंसी और क्या है योग्यता?
सबसे पहले जान लेते हैं किन पदों कितनी भर्ती निकली है.
दिल्ली कैंट बोर्ड ने कुल 12 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. यह नौकरियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस होंगी.
1. इंजीनियर (सिविल) - 06 पद इंजीनियरों के लिए यहां अच्छा स्कोप है. अगर आपने B.Tech (Civil) किया है और आपके पास कम से कम 10 साल का अनुभव है, तो आप इंटरव्यू दे सकते हैं. इसकी सैलरी आपके अनुभव पर निर्भर करेगी:
- 10 साल का अनुभव: ₹65,000 + ₹5,000 (ट्रैवल अलाउंस) = ₹70,000
- 10 से 15 साल का अनुभव: ₹75,000 + ₹5,000 (ट्रैवल अलाउंस) = ₹80,000
- 15 साल से ज्यादा अनुभव: ₹85,000 + ₹5,000 (ट्रैवल अलाउंस) = ₹90,000
2. ऑटो कैड (Auto CAD) एक्सपर्ट - 01 पद डिजाइनिंग के शौकीनों के लिए यह पद बेहतरीन है. अगर आपने 12वीं के साथ ITI (Draftsman) किया है या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा है, तो आप योग्य हैं. साथ ही 2D और 3D टूल्स में 6 महीने से 1 साल का CAD सर्टिफिकेट और 3 साल का अनुभव होना चाहिए. इसमें आपको हर महीने ₹40,000 सैलरी मिलेगी.
3. असिस्टेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट - 05 पद पेड़-पौधों और हरियाली से जुड़े काम में रुचि रखने वालों के लिए 5 सीटें खाली हैं. इसके लिए हॉर्टिकल्चर में 2 साल का डिप्लोमा या B.Sc (Horticulture/Agriculture) की डिग्री और 2 साल का अनुभव जरूरी है. इसमें भी सैलरी ₹40,000 प्रति महीना तय की गई है.
Delhi Cantonment Board Recruitment 2026: उम्र सीमा और नौकरी की शर्तें
इंजीनियर पद के लिए अधिकतम उम्र 45 साल रखी गई है. हालांकि, जो लोग सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके हैं, उनके लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है. यह नौकरी शुरुआती 1 साल के लिए होगी, लेकिन अगर आपका काम बोर्ड को पसंद आता है, तो इसे 1 साल और बढ़ाया जा सकता है.
Delhi Cantonment Board Recruitment 2026: इंटरव्यू की तारीखें नोट कर लें
आपको कहीं फॉर्म भरकर भेजने की जरूरत नहीं है, सीधे नीचे दी गई तारीखों पर दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड, सुषमा स्वराज मार्ग, दिल्ली कैंट - 110010 पते पर इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा.
इंजीनियर: 16 फरवरी 2026
ऑटो कैड एक्सपर्ट: 18 फरवरी 2026
असिस्टेंट हॉर्टिकल्चरिस्ट: 20 फरवरी 2026
Delhi Cantonment Board Recruitment 2026: साथ क्या लेकर जाना है?
इंटरव्यू के दिन अपने साथ सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट, उनकी एक-एक फोटोकॉपी (अटेस्टेड), एक लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और अपना अपडेटेड बायो-डाटा (Resume) जरूर ले जाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं