Data Entry Operator Jobs : मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी (MPLRS) ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पदों पर भर्ती निकाली है. ये भर्ती कई विभागों में खाली पड़े डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर की जानी है. कुल 770 पदों को भरा जाना है. भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के अनुसार 12वीं पास उम्मीदवार डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर आवेदन कर सकते हैं. जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वो इस मौके को हाथ से जाने न दें. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो कि 3 अप्रैल, 2026 तक चलने वाली है.
कैसे करें आवेदन
- जो उम्मीदवार आवेदन करने की इच्छा रखते हैं उन्हें एमपी ऑनलाइन की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाना होगा.
- यहां पर Recruitment सेक्शन में आपको MPLRS का लिखा दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
- यहां पर Application Registration फॉर्म होगा, इसपर Click करें.
- अपना मोबाइल नंबर और पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें.
- डॉक्यूमेंट अपलोड वाले सेक्शन में जाकर 10वीं, 12वीं मार्कशीट और मांगे गए अन्य दस्तावेज अपलोड कर दें.
- फॉर्म भरने के बाद उसे जमा कर दें.
बता दें कि यह अपॉइंटमेंट 1 साल के लिए की जाएगी. कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा, अगर आवश्यकता और रही है तो अपॉइंटमेंट की अवधि बढ़ाई जा सकती है.
ये भी पढ़ें- देश में 40 प्रतिशत ग्रेजुएट्स को नहीं मिल पा रही नौकरी : रिपोर्ट में हुआ खुलासा
क्या है आयु सीमा
इस पद के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु 18-40 वर्ष तक होनी चाहिए. एससी/एसटी/ओबीसी/ महिला (आरक्षित/अनारक्षित)/दिव्यांगजन को अधिकतम आयुसीमा में सरकारी नियम अनुसार छूट दी जाएगी. आयुसीमा की गणना के उम्मीदवार की 10वीं की मार्कशीट में लिखी जन्म तिथि के आधार पर की जाएगा.
कितनी मिलेगी सैलरी
डेटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर हर साल 25,500 रुपये से लेकर 32,000 रुपये प्रति महीमे दिए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं