विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन भर्ती 2026: क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों के लिए आवेदन कल से शुरू

चंडीगढ़ प्रशासन ने ग्रुप-सी के तहत क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी. स्नातक पास और टाइपिंग का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

चंडीगढ़ प्रशासन भर्ती 2026: क्लर्क और स्टेनो-टाइपिस्ट के 257 पदों के लिए आवेदन कल से शुरू
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Sarkari Naukri 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. चंडीगढ़ प्रशासन ने क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट (ग्रुप- ‘सी') के कुल 257 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक शॉर्ट आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. ऐसे में आइए जानते हैं इस पद के लिए योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट क्या होगी. 

कब से शुरू है आवेदन

प्रशासन की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 6 अप्रैल यानी कल से शुरू हो जाएगी. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय समय सीमा के भीतर अप्लाई करने की सलाह दी जाती है.

कितने पदों पर निकली है भर्ती

चंडीगढ़ प्रशासन ने जिन 257 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें क्लर्क के 234 और स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पद शामिल हैं. वहीं, आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार पात्रता और तय सालों का अनुभव होना अनिवार्य है.

सिलेक्शन प्रोसेस क्या होगी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल/टाइपिंग टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडटे्स की सैलरी पद अनुसार 7वें सीपीसी के अनुसार स्तर 2 से 3 के बीच होगी.

कैसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले चंडीगढ़ प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें. 

इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें. लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.

वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जल्द ही जारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन अंतिम तिथि, आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandigarh Administration Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026, Chandigarh Clerk Vacancy, Steno-Typist Jobs In Chandigarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com