विज्ञापन

CCRUM Recruitment 2026: ग्रुप A, B और C के 179 पदों पर निकली वैकेंसी, 1 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन (CCRUM) ने ग्रुप A, B और C के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों पर भर्ती कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर होगी. ये कुल 100 मार्क्स का होगा.

CCRUM Recruitment 2026: ग्रुप A, B और C के 179 पदों पर निकली वैकेंसी, 1 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी.

आयुष मंत्रालय के अधीन आनेवाले यूनानी चिकित्सा अनुसंधान केंद्रीय परिषद (CCRUM) ने ग्रुप-ए, बी और सी के पदों पर भर्ती निकाली है. 179 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं. योग्य उम्मीदवारों इन भर्ती के लिए आवेदन कर दें.  सीसीआरयूएम के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक एक्टिव होने के बाद आप आवेदवन फॉर्म भर सकेंगे.आवेदन करने की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई तय की गई है. आवेदन केवल ऑनलाइम के जरिए ही किया जा सकेगा. किन पदों पर भर्ती निकाली गई है, उसकी जानकारी विस्तार से नीचे दी हई है  

ग्रुप-ए के किन पदों पर भर्ती निकली है-

रिसर्च ऑफिसर (यूनानी)- 16

रिसर्च ऑफिसर (पैथोलॉजी) -2

रिसर्च ऑफिसर (फिजियोलॉजी)- 1

ग्रुप-बी के किन पदों पर भर्ती निकली है-

असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (फार्माकोलॉजी) - 1,

असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (फार्माकोग्नॉसी/बॉटनी) - 2,

स्टाफ नर्स - 7,

अकाउंट्स ऑफिसर (मुख्यालय) - 1,

रिसर्च असिस्टेंट (केमिस्ट्री) - 2,

रिसर्च असिस्टेंट (बॉटनी) - 3,

इन्वेस्टिगेटर (सांख्यिकी) - 3,

मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट (एमटीएस) - 12,

लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन असिस्टेंट (एलआईए) - 3

प्रूफ रीडर - 1 

ग्रुप-सी के किन पदों पर भर्ती निकली है-

हिंदी असिस्टेंट - 2,

फार्मासिस्ट - 6,

सोशल वर्कर - 2,

रेडियोग्राफर - 1,

कंपाउंडर - 3,

स्टेनोग्राफर ग्रेड-III - 7,

अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी) - 31,

लोअर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) - 26,

स्टाफ कार ड्राइवर - 4

मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) - 43

क्या है चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा. जो उम्मीदवार कंप्यूटर-आधारित परीक्षा पास करेंगे, उन्हें अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा जो कि इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है. इन चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति कर ली जाएगा.

इस लिंक पर जाकर आप डिटेल में नोटिफिकेशन पर सकते हैं- CCRUM Recruitment 2026

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Latest Job, Government Job
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com