BPSC TRE-4 VACANCY TRE-4 : बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बड़ी खबर आई है. जो लोग बिहार में टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, बता दें बीपीएससी ने राज्य में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) की ऑफिशियली तैयारी शुरू कर दी है. कमीशन द्वारा आज जारी की गई नोटिस के अनुसार, लंबे समय से इंतजार टीआरई 4.0 की भर्ती के लिए अधियाचना मिल गई है.
1. भर्ती का मुख्य विवरण और विभागइस भर्ती के माध्यम से केवल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में भर्ती नहीं होगी बल्कि कल्याण विभागों द्वारा चलाए जा रहे विद्यालयों में भी शिक्षकों की नियुक्तियां की जाएंगी.
2. रिक्तियों का वर्ग-वार विवरण
- शिक्षा विभाग के अंतर्गत
- प्राइमरी स्कूल (क्लास 1 से 5)
- मिडिल स्कूल (क्लास 6 से 8)
- सेकेंड्री स्कूल (क्लास 9 से 10)
- हायर सेकेंड्री स्कूल (क्लास 11 से 12)
वहीं, कल्याण विभाग के अंतर्गत एससी/एसटी कल्याण विभाग में 1 से 5, 6 से 10 और 11 से 12 विद्यालय टीचर्स के साथ-साथ हेड-मास्टर्स की भी नियुक्ति की जाएगी और पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 6 से 8, 9 से 10 और 11 से 12 विद्यालयों के लिए भी टीचर्स और हेड-मास्टर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
3. संभावित पदों की संख्या और रोस्ट
आपको बता दें कि बिहार सरकार ने TRE-4 के लिए लगभग 44000 पदों की घोषणा की है जिसके लिए विभाग रोस्टर तैयार कर रहा है.
रोस्टर का संभावित विवरण इस प्रकार है- कक्षा 1 से 8 तक 19000 पद लगभग, कक्षा 9 से 10 (टीजीटी) में 12000 पद और 11 से 12 (पीजीटी) में लगभग 13000 पदों पर नियुक्तियां होंगी.
4. किन विषयों पर रहेगा विशेष ध्यान?
इस भर्ती के माध्यम से गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और कॉमर्स जैसे विषयों की नियुक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि राज्य के स्कूलों में इन सब्जेक्ट्स के टीचर्स की कमी ज्यादा है.
आयोग ने अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें. समय-समय पर चेक करते रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं