BPSC Head Master Exam 2024 Date Extended: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पिछले दिनों हेड टीचर के पद पर भर्ती निकाली थी, जिसके लिए 22 जून को भर्ती परीक्षा होनी थी. लेकिन आयोग ने नोटिस जारी कर बताया कि बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती परीक्षा (BPSC Head Teachers Recruitment Exam) की तारीख बढ़ा दी गई है. अब यह परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह तक होगी. आयोग ने बताया कि बिहार संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (BCECE 2024) के कारण हेड मास्टर भर्ती परीक्षा की तिथि बढ़ाई गई है. आयोग ने कहा कि राज्य में होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तिथि तय हो गई थी, इसलिए टकराव से बचने के लिए बीपीएससी हेड मास्टर की परीक्षा की तिथि को जून के अंतिम सप्ताह तक के लिए बढ़ा दिया गया है. अब यह परीक्षा 25 से 30 जून के बीच आयोजित की जा सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीपीएससी हेड मास्टर परीक्षा का प्रारूप
बीपीएससी हेड टीचर भर्ती परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक के लिए होगा, जिसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलेगा. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे. सामान्य अध्ययन और डिप्लोमा ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन से प्रत्येक में 75 प्रश्न होंगे. सामान्य अध्ययन के लिए पाठ्यक्रम में सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, भारतीय राजनीति, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, मानसिक योग्यता परीक्षण, इतिहास और गणित सहित विभिन्न विषय शामिल हैं.
40 प्रतिशत अंकों की जरूरत
क्वालीफाइंग मार्क्स कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होते हैं. सामान्य उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं जबकि एससी और एसटी को 34 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं. बीपीएससी हेड मास्टर भर्ती 2024 के जरिए हेड मास्टर के 6, 061 पद और हेड टीचर के 40 हजार 247 पदों को भरा जाना है. ये भर्तियां शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों में होनी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं