BPSC Assistant Professor Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. बीपीएससी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1339 पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. ये भर्तियां राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों के विभिन्न विभागों (विशेषता) के लिए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी भर्ती 2024 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से आवेदन कर सकते हैं. हालांकि आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है. बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 जून से भरे जाएंगे. उम्मीदवार 26 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1339 पदों को भरा जाएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जरूरी योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित चिकित्सा क्षेत्र में एमडी/एमएस डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के पास शिक्षण या चिकित्सा अभ्यास में कम से कम तीन साल का अनुभव होना जरूरी है.
अधिकतम आयु
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. ओबीसी वर्ग को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग को पांच साल और दिव्यांगों को दस साल.
UPSC आईईएस, आईएसएस एडमिट कार्ड 2024 जारी, 21 जून को परीक्षा, 48 रिक्तियां
चयन प्रक्रिया
बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर की चयन प्रक्रिया के तीन चरण हैं. इसमें साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल है. साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला श्रेणी के उम्मीदवारों को 225 रुपये का भुगतान करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई के माध्यम से करना होगा.
UPSC CDSE II 2023: यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जाम के फाइनल रिजल्ट घोषित, चेक रोल नंबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं