विज्ञापन

BPSC AES भर्ती परीक्षा आज, सेंटर पर 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य, जानें जरूरी गाइडलाइंस

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक (Assistant Environmental Scientist - AES) परीक्षा आज विभिन्न केंद्रों पर होने जा रही है. एग्जाम को कुल 8 केंद्र पर आयोजित किया जा रहा है. एग्जाम कुल 2 शिफ्टों में आयोजित होगा.

BPSC AES भर्ती परीक्षा आज, सेंटर पर 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य, जानें जरूरी गाइडलाइंस
परीक्षा केंद्रों पर CCTV से रखी जाएगी नजर

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की असिस्टेंट एनवायरनमेंटल साइंटिस्ट (Assistant Environmental Scientist - AES) की लिखित परीक्षा आज पटना जिला मुख्यालय के विभिन्न केंद्रों पर होने जा रही है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 17 रिक्त पदों को भरा जाना है. ये परीक्षा कुल 8 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. प्रत्येक पाली की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ एक अतिरिक्त E- Admit Card रखने को कहा गया है. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर एग्जाम शुरू होने से 2 घंटा पहले पहुंचना होगा. ये परीक्षा कुल दो शिफ्टों में आयोजित की जानी है. पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दूसरी शिफ्ट 2 बजे से शुरू होगी. 

बिहार BPSC सहायक पर्यावरण वैज्ञानिक परीक्षा की टाइमिंग

  1. पहली शिफ्ट - सामान्य अध्ययन: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 तक
  2. दूसरी शिफ्ट -मुख्य विषय  दोपहर 02:00 से शाम 4:00 बजे तक

एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस-

  • हर सवाल के लिए 5 विकल्प (A, B, C, D और E) दिए जाएगें. जिसमें विकल्प 'E' विकल्प  Not Attempted होगा. अगर कोई उम्मीदवार प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे अनिवार्य रूप से विकल्प 'E' को चुनना होगा.
  • अगर उम्मीदवार किसी प्रश्न के लिए किसी भी विकल्प का चुनाव नहीं करता है, तो 1/3 नंबर काट लिए जाएंगे.
  • उम्मीदवार परीक्षा खत्म होने से पहले परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं जा सकेंगे.
  • कैलकुलेटर, मोबाईल, ब्लुटुथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर आदि इलेक्ट्रॉनिक चीजों को साथ लेकर जाना वर्जित है.

एग्जाम के समय अगर कोई उम्मीदवार किसी भी तरह की Electronic सामग्री के साथ पाया जाता है तो उसे 5 सालों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की तरह से बैन कर दिया जाएगा. यानी वो बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से निकलने वाली किसी भी भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर सकेगा.  परीक्षा से संबंधित भ्रामक / सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में 3 साल का बैन लगेगा.  

ये भी पढ़ें-UPSC CDS 2 और NDA 2 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब 11 जून तक करें अप्लाई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC  exam, BPSC, BPSC 2026 Exam Calendar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com