BPSC 67th Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ( Bihar Public Service Commission) ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (67th Combined (Preliminary) Competitive Examination) में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है. आयोग ने इसकी जानकारी अपनी वेबसाइट पर नोटिस के माध्यम से दी है. बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 8 मई को 2022 को करने जा रहा है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आयोग ने पहले ही जारी कर दिए हैं. एडमिट कार्ड के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग ने आवश्यक सूचना अपनी वेबसाइट पर जारी की है, जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं. उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके भी आवश्यक सूचना पढ़ सकते हैं. बता दें कि यह परीक्षा एक शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच राज्य के 38 जिलों में 1083 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी.
BPSC 67th Exam: उम्मीदवारों के लिए आवश्यक निर्देश नीचे पढ़ें-
1. इस परीक्षा में उम्मीदवारों को औपबंधिक रूप से प्रवेश की अनुमति दी गई है. उनकी पात्रता के संबंध में अंतिम निर्णय साक्षात्कार के समय आवेदन में अंकित तथ्यों की विधिवत जांच व सत्यापन के बाद किया जा सकेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. उम्मीदवार परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं. परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
3. आवेदन में दिए गए तथ्य किसी भी समय जांच के क्रम में अन्यथा पाए जाने की स्थिति में उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और आयोग की इस परीक्षा या इस परीक्षा सहित आगामी परीक्षाओं में उन्हें भाग लेने से वंचित किया जा सकता है.
4. परीक्षा केंद्र परिसर, जहां परीक्षा होनी है, वहां मोबाइल, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, स्मार्ट वाच आदि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री व व्हाइटनर, ब्लेड, इरेजर जैसी चीजें ले जाना मना है. अगर ये चीजें परीक्षा कक्ष में पाई गईं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
5. अभ्यर्थी को इस परीक्षा में साधारण कलाई घड़ी ले जाने की अनुमति है.
6. OMR Answer Sheet में किसी भी प्रकार का चिह्न, रेखांकन, अंकन करना वर्जित है. प्रवेश पत्र पर दिए गए आवश्यक निर्देश एवं उत्तर पत्रक पर अंकित सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें. ओएमआर आंसर शीट में क्वेश्चन बुकलेट सीरिज व रोल नंबर निश्चित रूप से अंकित करते हुए गोलों को सही ढंग से भरें, अन्यथा इसकी जांच नहीं की जाएगी.
ये भी पढ़ें ः BPSC 67th Prelims Admit Card: बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी परीक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं