BPSC 67th Prelims Admit Card: बिहार लोक सेवा आयोग ( Bihar Public Service Commission) ने बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा (67th BPSC Prelims Exam Admit Card) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें. उम्मीदवार अपना यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगइन कर अपना एडमिट कार्ड जारी कर सकते हैं. 67वीं बीपीएससी परीक्षा 8 मई 2022 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 8 मई, 2022 को राज्य के 38 जिलों के 1,083 परीक्षा केंद्रों पर होगी.
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 726 पदों को भरा जाएगा. ये भर्तियां बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस, बिहार पुलिस सर्विस, रेवेन्यू सर्विस और बिहार एजुकेशन सर्विस जैसे पद शामिल हैं. बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. बीपीएससी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 सितंबर 2021 से शुरू हुई थी. 67वीं प्रीलिम्स परीक्षा पहले जनवरी में प्रस्तावित थी जिसे स्थगित कर 8 मई कर दिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
BPSC 67th Prelims Admit Card: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
1.सबसे पहले बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in.पर जाएं.
2. होमपेज पर बीपीएससी 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
3.अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
4.एडमिट कार्ड अगले टैब पर प्रदर्शित होगा.
5.एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं