BPSC 67th CCE 2022 Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं कंबाइंड कम्पेटिटिव प्रीलिम्स एग्जाम (CCE) 2021 की परीक्षा तिथि स्थगित कर दी है. अब यह परीक्षा 8 मई 2022 को आयोजित की जाएगी. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in देखें. वेबसाइट पर आयोग ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है. बता दें कि पहले यह परीक्षा 7 मई को होने वाली थी. लेकिन सीबीएसई की इंटर्नल परीक्षा के उसी दिन निर्धारित होने और स्कूलों में बीपीएससी परीक्षा के लिए जगह उपलब्ध नहीं होने के चलते आयोग ने परीक्षा को एक दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया है.
बीते महीनों में बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा कई बार स्थगित की गई है. पहले यह परीक्षा 23 जनवरी को होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया है. इसके बाद परीक्षा 30 अप्रैल को होनी थी, जिसे कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते स्थगित कर दिया गया. इसके बाद परीक्षा को 7 मई को फिर से स्थगित किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें ः BPSC 67th CCE Exam 2022: बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि फिर से संशोधित, नई तारीख देखें
आयोग ने पहले 67वीं कंबाइंड कम्पेटिटिव प्रीलिम्स एग्जाम (CCE) 2021 के लिए अधिसूचित रिक्तियों की कुल संख्या में संशोधन किया था. नए नोटिस के अनुसार, 20 और रिक्तियां जोड़ी गईं और अब इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 575 रिक्तियां भरी जानी हैं.
इस नौकरी को पाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा पास करनी होगी. प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) भी पास करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं