BPSC 67th Combined Competitive Prelims Exam : बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) ने बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 67th Combined Competitive Prelims Exam) की तारीख जारी कर दी है. यह परीक्षा 30 अप्रैल 2022 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी. आयोग ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए कहा कि 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को संभावित है. परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम यथा समय आयोग के वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in पर प्रकाशित किया जाएगा. उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा की तिथि चेक कर सकते हैं. पहले इस परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को होना था, हालांकि आयोग ने 7 दिसंबर को अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए इस परीक्षा के स्थगित करने की घोषणा की थी.
परीक्षा का प्रारूप जानें
बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 67th Combined Competitive Prelims Exam) 150 अंकों के लिए होती हैं. प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय दिया जाता है. प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे छात्र ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होते हैं.
इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 सितंबर 2021 को शुरू हुई थी और योग्य उम्मीदवार इसके लिए 5 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते थें. बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार में 726 पदों पर भर्तियां करेगा. इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी. पहले चरण में उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें ः BPSC CDPO Prelims 2021 Postponed : बीपीएससी सीडीपीओ प्रीलिम्स 2021 स्थगित, नई तिथि यहां देखें
BPSC Recruitment 2022 : बिहार लोक सेवा आयोग ने 286 पद पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं