BPSC 67th CCE Exam 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए संशोधित परीक्षा तिथि जारी की है. अब बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 7 मई 2022 को आयोजित की जाएगी, पहले यह परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को होने वाली थी. आयोग ने इस संबंध में नोटिस वेबसाइट पर जारी किया है. जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी की इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से परीक्षा की संशोधित तिथि को देख सकते हैं. विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही बीपीएससी की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी और परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी. वे उम्मीदवार जिन्होंने बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि 67वीं संयुक्त परीक्षा के लिए बीपीएससी ने 24 सितंबर 2021 को आवेदन अधिसूचना जारी करते हुए आवेदन आमंत्रित किए थे. इस परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी. ये भर्तियां कुल 726 पदों पर की जाएंगी. बीपीएससी 726 पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है.
इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में भाग ले सकेंगे. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 सितंबर 2021 से शुरू हुई थी. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर 2021 थी.
आयोग इससे पहले ही परीक्षा तिथियों में बदलाव कर चुका है. इससे पहले 7 दिसंबर 2021 को आयोग की ओर से इस परीक्षा के लिए 23 जनवरी 2022 दिन रविवार की तिथि निर्धारित की गई थी.
BPSC CDPO Prelims 2021 Postponed : बीपीएससी सीडीपीओ प्रीलिम्स 2021 स्थगित, नई तिथि यहां देखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं