विज्ञापन

Rajasthan SI Exam 2025: ड्रेस कोड, एंट्री टाइमिंग, OMR शीट... सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की जानें जरूरी गाइडलाइंस

परीक्षा केंद्रों पर 3 स्तरीय जांच, मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग और कड़ी निगरानी रखी जाएगी. सेंटर के 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे व ई-मित्र बंद रहेंगे. परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से की जाने वाली नकल पर रोक लगाने के लिए पहली बार व्यापक स्तर पर तकनीकी निगरानी की जा रही है.

Rajasthan SI Exam 2025: ड्रेस कोड, एंट्री टाइमिंग, OMR शीट... सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की जानें जरूरी गाइडलाइंस
राजस्थान: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की जरूरी गाइडलाइंस
IANS

Rajasthan SI Bharti Exam 2025: राजस्थान में RPSC द्वारा 5-6 अप्रैल को सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोग हुई, जिसकी अध्यक्ष आयोग सदस्य हेमंत प्रियदर्शी ने की. जिसमें प्रदेशभर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए. आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि परीक्षा राज्य के 26 जिला मुख्यालयों और 15 उपखंड मुख्यालयों सहित कुल 41 शहरों में आयोजित होगी, जहां 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और 7 लाख 70 हजार से अधिक अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे.

पेपर लीक, नकल और डमी कैंडिडेट पर सख्ती

परीक्षा की पारदर्शिता और नकल पर रोक के लिए कड़े प्रावधान लागू किए गए हैं. पेपर लीक, डमी कैंडिडेट या किसी भी प्रकार की नकल करने पर न्यूनतम 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास और 10 लाख से 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान हैं. साथ ही दोषियों से परीक्षा खर्च की वसूली और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी. समय से पहले प्रश्न पत्र खोलना, गोपनीय जानकारी साझा करना या OMR शीट में छेड़छाड़ भी गंभीर अपराध माना जाएगा और ऐसे मामले संज्ञेय व गैर-जमानती होंगे.

इस बार ब्लूटूथ आधारित नकल पर विशेष नजर रखी जाएगी, पुलिस के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा विकसित सिस्टम से सूक्ष्म डिवाइस तक पकड़े जा सकेंगे. वहीं पूर्व में नकल या पेपर लीक के आरोपियों व डिबार अभ्यर्थियों पर भी निगरानी रखी जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर रियल टाइम डेट और टाइम स्टैम्प के साथ वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है, जिससे हर गतिविधि रिकॉर्ड होगी.

अभ्यर्थियों के जरूरी गाइडलाइन

  • अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा.
  • परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा.
  • प्रत्येक पेपर में OMR शीट भरने के लिए 10 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा.
  • एडमिट कार्ड 2 अप्रैल 2026 से आयोग की वेबसाइट और SSO पोर्टल पर उपलब्ध है.
  • परीक्षा केंद्र पर मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट/वोटर आईडी) साथ लाना जरूरी है.
  • प्रवेश पत्र पर नवीनतम स्पष्ट फोटो होना अनिवार्य है, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा.
  • समय पर पहुंचने की विशेष हिदायत दी गई है, देरी होने पर प्रवेश वंचित किया जा सकता है.

अभ्यर्थियों के लिए सख्त ड्रेस कोड

  • पुरुष केवल आधी आस्तीन के कपड़े व चप्पल-स्लीपर में ही आएंगे.
  • महिलाओं को साधारण सलवार सूट या साड़ी पहननी होगी.
  • जूते, पूरी आस्तीन, आभूषण, घड़ी, बेल्ट, बैग, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे.
  • केवल सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीकों की अनुमति होगी.

केंद्रों पर तीन स्तरीय जांच, मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग और कड़ी निगरानी रखी जाएगी, वहीं परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे व ई-मित्र बंद रहेंगे. परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से की जाने वाली नकल पर रोक लगाने के लिए पहली बार व्यापक स्तर पर तकनीकी निगरानी की जा रही है.

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर के लिए परीक्षा के दौरान सभी जिलों में स्थित परीक्षा केन्द्रों के आसपास के मोबाइल टावरों का टावर डम्प डेटा प्राप्त किया जाएगा. आम लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी व्यक्ति के पास परीक्षा में ब्लूटूथ या अन्य किसी माध्यम से नकल से जुड़ी कोई ठोस सूचना हो तो वह एसओजी को दें. ऐसी उपयोगी सूचना देने वाले 1,00,000 (एक लाख रुपये) का इनाम दिया जाएगा.

यह भी पढे़ं- SI भर्ती 2021 पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिंगल बेंच के फैसले पर लगाई मुहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SI Bharti 2025, SI Exam 2025 Guidelines, Rajasthan SI Exam 2025 Guidelines, Rajasthan Si Recruitment 2025 Guidelines, Rajasthan Sub Inspector Recruitment 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com