विज्ञापन

बिहार रूरल लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसायटी ने 5 पदों पर निकाली भर्ती, 5 अप्रैल लास्ट डेट, तुरंत कर दें अप्लाई

नोटिफिकेशन के अनुसार केवल ऑनलाइन मोड के जरिए ही आवेदन की जा सकेगी. आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 5 अप्रैल तक चलेगी. जिन भी उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी, उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर 55,000 रुपए दिए जाएंगे.

बिहार रूरल लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसायटी ने 5 पदों पर निकाली भर्ती, 5 अप्रैल लास्ट डेट, तुरंत कर दें अप्लाई
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 साल निर्धारित की गई है.

बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (बीआरएलपीएस) ने कई सारे पदों पर भर्ती निकाली है. जो भी लोग बीआरएलपीएस के साथ जुड़कर काम करने का सपना देखते हैं वो ये मौका हाथ से जाना ने दें. बीआरएलपीएस  ने मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) कंसल्टेंट के विभिन्न 5 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. बीआरएलपीएस की ओर जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार केवल ऑनलाइन मोड के जरिए ही आवेदन की जा सकेगी. आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कि 5 अप्रैल तक चलेगी. जिन भी उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी उन्हें हर महीने सैलरी के तौर पर 55,000 रुपए दिए जाएंगे.

बीआरएलपीएस ने जिन 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं उसकी जानकारी इस प्रकार है-

एमआईएस कंसल्टेंट (ईआरपी) के 2

एमआईएस कंसल्टेंट (प्रोग्रामर) के 3 पद

कैसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को  बीआरएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  2. होमपेज पर संबंधित पद का आवेदन लिंक होगा, उसपर क्लिक कर दें.
  3. फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें.
  4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें.
  5. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें.
  6. इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें.
  7. रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.

कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमसीए/एमएससी आईटी या आईटी/सीएस में समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. बीई/बीटेक/एमसीए की डिग्री होनी चाहिए.

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 साल निर्धारित की गई है. वहीं, सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/बैंकों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आयु सीमा 61 साल तय की गई है.

कैसे होगा चयन

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- इंटरव्यू क्लियर, ऑफर लेटर भी हाथ में... फिर आखिरी वक्त पर क्यों गायब हो रहे कैंडिडेट, जानें क्या है पूरा मामला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com