Government Jobs This Week: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते शानदार मौका आया है. बिहार, राजस्थान, रेलवे, बैंक ऑफ बड़ौदा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट समेत कई बड़े विभागों में मिलाकर 63,525 पदों पर भर्ती निकली है. सबसे ज्यादा 32,388 पद बिहार में टीचर्स के लिए हैं, जबकि राजस्थान में 24,752 पदों पर भर्ती होगी. अच्छी बात ये है कि कुछ भर्तियों में बिना पढ़े-लिखे लोग भी आवेदन कर सकते हैं, वहीं 10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएशन वाले उम्मीदवारों के लिए भी अलग-अलग मौके हैं. अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इन भर्तियों की आखिरी तारीख से पहले आवेदन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती
- पीजीटी समेत दूसरे टीचर पद
- कुल वैकेंसी: 32,388
- आवेदन: 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक
- योग्यता: 12वीं, D.El.Ed, B.El.Ed या ग्रेजुएशन
- उम्र सीमा: 18 से 37 साल
- सैलरी: 40,000 से 55,000 रुपये प्रति महीना
राजस्थान में 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती
- पद: सफाई कर्मचारी
- कुल वैकेंसी: 24,752
- आवेदन: 15 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक
- योग्यता: बिना पढ़े-लिखे भी आवेदन कर सकते हैं
- उम्र सीमा: 21 से 40 साल
- सैलरी: 7,410 रुपये प्रति महीना
बैंक ऑफ बड़ौदा में 2,482 पदों पर भर्ती
- पद: लोकल बैंक ऑफिसर
- कुल वैकेंसी: 2,482.
- आवेदन की आखिरी तारीख: 7 सितंबर 2026.
- योग्यता: ग्रेजुएशन और स्थानीय भाषा की जानकारी
- उम्र सीमा: 21 से 30 साल
- सैलरी: 48,480 से 85,920 रुपये प्रति महीना
रेलवे में 1,421 पदों पर भर्ती
- पद: असिस्टेंट लोको पायलट समेत दूसरे पद
- कुल वैकेंसी: 1,421
- आवेदन: 15 अगस्त से 14 सितंबर 2026 तक
- योग्यता: 10वीं, 12वीं पास और ITI
- उम्र सीमा: अधिकतम 42 साल
- सैलरी: 19,900 से 35,400 रुपये प्रति महीना.
यूपी में 1,308 पद
- पद: वेटरनरी फार्मासिस्ट
- कुल वैकेंसी: 1,308
- आवेदन: 14 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक
- योग्यता: 12वीं और PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड
- उम्र सीमा: 18 से 40 साल
- सैलरी: 29,200 से 92,300 रुपये प्रति महीना
एमपी हाई कोर्ट में 1,174 भर्ती
- पद: असिस्टेंट ग्रेड-3
- कुल वैकेंसी: 1,174
- आवेदन की आखिरी तारीख: 16 सितंबर 2026
- योग्यता: ग्रेजुएशन और कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा
- उम्र सीमा: 18 से 40 साल
- सैलरी: 19,500 से 62,000 रुपये प्रति महीना
ये भी पढ़ें - सरकारी नौकरी पाने के लिए कितनी होनी चाहिए Typing Speed और कौन सी Jobs में पास करना होता है टाइपिंग टेस्ट...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं