Government Jobs 2026: आज के समय में सिर्फ रिटेन एग्जाम पास कर लेने से सरकारी नौकरी नहीं मिल जाती है.कई भर्तियों में उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट (Typing Test) या Computer Proficiency Test (CPT) भी पास करना पड़ता है. ऐसे में लाखों अभ्यर्थियों के मन में सवाल रहता है कि आखिर टाइपिंग स्पीड कितनी होनी चाहिए, कितने WPM (Words Per Minute) को अच्छा माना जाता है और किन सरकारी नौकरियों में टाइपिंग टेस्ट देना पड़ता है. आप के इन सारे सवालों के जवाब आज के इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं. जिससे आप खुद का आकलन कर सकेंगे की सराकरी नौकरी की तैयारी आपकी सही दिशा में है या नहीं.
सरकारी नौकी के लिए कितनी WPM टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए
दरअसल, टाइपिंग स्पीड का मतलब है कि कोई व्यक्ति एक मिनट में कितने शब्द सही तरीके से टाइप कर सकता है. इसे WPM यानी Words Per Minute में मापा जाता है. हालांकि केवल स्पीड ही नहीं, बल्कि एक्यूरेसी भी उतनी ही जरूरी होती है. अगर स्पीड तेज है लेकिन गलतियां ज्यादा हैं तो टेस्ट में पास होना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. यानी टाइपिंग स्पीड के साथ-साथ सही शब्द लिखना भी जरूरी है.
वैस तो सामान्य कंप्यूटर से जुड़े कामों के लिए 30 से 40 WPM की स्पीड अच्छी मानी जाती है. वहीं, जो उम्मीदवार रेग्यूलर प्रैक्टिस करते हैं वे 40 से 50 WPM या उससे अधिक की स्पीड में टाइप कर सकते हैं. बता दें कि सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह स्तर काफी अच्छा माना जाता है.
इन परीक्षाओं में होता है टाइपिंग टेस्ट
SSC की विभिन्न परीक्षाएं, रेलवे भर्ती, बैंकिंग सेक्टर की कुछ भर्तियां, राज्य सरकारों के सचिवालय और लिपिकीय पदों की भर्ती, साथ ही न्यायालयों से जुड़ी नौकरियां में टाइपिंग टेस्ट पास करना अहम पड़ाव होता है. हालांकि अलग-अलग परीक्षाओं में टाइपिंग स्पीड और सटीकता के मानक अलग हो सकते हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़े टाइपिंग स्पीड के मानकों के अनुसार तैयारी करनी चाहिए.
कैसे बढ़ाएं Typing Speed?
टाइपिंग स्पीड सुधारने के लिए आपको हर रोज टाइपिंग करनी है. साथ ही एक्यूरेसी पर फोकस करना जरूरी है. वहीं, टाइप करते समय बार-बार कीबोर्ड देखने की आदत न डालें. इसके अलावा नियमित रूप से ऑनलाइन टाइपिंग टेस्ट देते रहें. जिन शब्दों या अक्षरों में बार-बार गलती होती है, उनकी अलग से प्रैक्टिस करें.
यह भी पढ़ें- RTI ने खोली सरकारी भर्ती की हकीकत, केंद्र सरकार में 8.23 लाख पद खाली, रेलवे और रक्षा मंत्रालय सबसे आगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं