विज्ञापन

बैंक या फिर SSC, किस जगह क्लर्क को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?

बैंक क्लर्क और SSC क्लर्क दोनों ही 12वीं पास या ग्रेजुएट के लिए पॉपुलर सरकारी नौकरियां हैं. दोनों पोस्ट के लिए हर साल बड़ी संख्या स्टूडेंट्स अप्लाई करते हैं. जानिए दोनों में किसकी सैलरी ज्यादा है और क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं.

बैंक या फिर SSC, किस जगह क्लर्क को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी?
बैंक क्लर्क के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए और मिनिमम एज 20 साल होनी चाहिए.

Bank vs SSC Clerk Salary : अगर आप 12वीं पास या ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो बैंक क्लर्क और SSC CHSL आपके लिए सबसे पॉपुलर ऑप्शन हैं. दोनों ही नौकरियां अच्छे पैकेज, जॉब सिक्योरिटी और रिटायरमेंट बेनिफिट्स देती हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि बैंक या फिर SSC किस जगह क्लर्क को सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है?  आइए आज जानते हैं इसका जवाब..

यूपी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए सबसे बेस्ट हैं ये कॉलेज, सरकार ने जारी कर दी SIRF रैंकिंग

बैंक vs SSC क्लर्क जॉब

बैंक क्लर्क की भर्ती IBPS और SBI के मीडियम से होती है. हर साल करीब 20,000 से ज्यादा वैकेंसी आती हैं. बैंक क्लर्क के रूप में कस्टमर सर्विस एसोसिएट या जूनियर एसोसिएट के पद पर काम करना होता है. SSC CHSL का एग्जाम ग्रुप C पदों के लिए होता है. इसमें लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), JSA (Junior Secretariat Assistant) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) शामिल हैं. 

बैंक और SSC क्लर्क जॉब एलिजिबिलिटी

बैंक क्लर्क के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए और मिनिमम एज 20 साल होनी चाहिए. SSC क्लर्क 12वीं पास और न्यूनतम उम्र 18 साल होती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर कोई जल्दी करियर शुरू करना चाहते हैं, तो SSC CHSL यानी एसएससी क्लर्क अच्छा विकल्प होता है.

बैंक और SSC क्लर्क सेलेक्शन प्रोसेस - Bank and SSC Clerk Selection Process

बैंक क्लर्क

प्रीलिम्स और मेन्स के जरिए सेलेक्शन होता है. इसमें इंटरव्यू नहीं होता है. इंग्लिश, क्वांट, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस टेस्ट किया जाता है. इसके अलावा लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (Local Language Proficiency Test) पास करना जरूरी है.

SSC क्लर्क

टियर 1 और टियर 2 एग्जाम के जरिए सेलेक्शन होता है. टियर 2 में कंप्यूटर स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट भी शामिल है. CHSL का एग्जाम बैंक क्लर्क से थोड़ा ज्यादा चैलेंजिंग हैं.

सैलरी और अलाउंसेस

IBPS क्लर्क की सैलरी 24,050 रुपए से शुरू होती है. वहीं, सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में क्लर्क की सैलरी 26,730 रुपए से शुरू होती है. इनमें ग्रेजुएट्स के लिए एडवांस इनक्रिमेंट भी शामिल हैं. इसके साथ में DA, HRA, TA, मेडिकल बेनेफिट्स भी मिलते हैं. वहीं, SSC क्लर्क यानी LDC की सैलरी 19,900-63,200 रुपए तक हो सकती है. 

जॉब रोल में अंतर

बैंक क्लर्क की नौकरी में ज्यादा कस्टमर इंटरैक्शन होता है, जबकि CHSL पोस्ट ऑफिस या विभागीय कामकाज में रहती है. दोनों ही स्थिर और फिक्स्ड वर्किंग आवर्स देते हैं. करियर ग्रोथ की बात करें तो बैंक क्लर्क PO, असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर जैसे पोस्ट तक पहुंच सकते हैं. हालांकि, प्रमोशन जॉब परफॉर्मेंस और इंटरनल एग्जाम पर निर्भर करता है. SSC में LDC से UDC और डिविजन क्लर्क तक पहुंच सकते हैं. प्रमोशन स्लो होता है और सीनियरिटी और डिपार्टमेंटल एग्जाम पर निर्भर करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com