विज्ञापन

क्या आप भी भूगोल से BA और MA हैं? जानिए टीचर और प्रोफेसर के अलावा और कहां-कहां है नौकरी के चांसेस

Top 5 career option For BA & MA in Geography : BA या MA Geography के बाद करियर टीचिंग से हटकर रिमोट सेंसिंग, GIS, ड्रोन सर्वे और डेटा साइंस के क्षेत्र में पाएं शानदार सरकारी और प्राइवेट नौकरी. जानें टॉप 5 करियर ऑप्शन.

क्या आप भी भूगोल से BA और MA हैं? जानिए टीचर और प्रोफेसर के अलावा और कहां-कहां है नौकरी के चांसेस
रिमोट सेंसिंग स्पेशलिस्ट (Remote Sensing Specialist): ये एक्सपर्ट सैटेलाइट और हवाई जहाज से ली गई तस्वीरों की जांच करते हैं.

Geography Career After BA-MA : अगर किसी ने भूगोल (Geography) से बीए या एमए किया है, तो यही माना जाता है कि उसके पास सिर्फ स्कूल में टीचर या कॉलेज में प्रोफेसर बनने का ही रास्ता है. लेकिन अब ऐसा नहीं है. टेक्नोलॉजी के इस दौर में रिमोट सेंसिंग (Remote Sensing) और जीआईएस (GIS) जैसी आधुनिक तकनीकों ने भूगोल के छात्रों के लिए हाई-सैलरी वाले दरवाजे खोल दिए हैं. जी हां, अब प्राइवेट से लेकर सरकारी दफ्तरों में जियोग्राफी में एक्सपर्टीज रखने वाले युवाओं की भारी डिमांड है. तो चलिए आगे आर्टिकल में समझते हैं आखिर रिमोट सेंसिंग और GIS का काम क्या है.

आखिर क्या है रिमोट सेंसिंग और GIS का काम?

 रिमोट सेंसिंग में आसमान में घूम रहे सैटेलाइट, विमान और ड्रोन से ली गई तस्वीरों के जरिए जमीन पर हो रहे बदलावों पर नजर रखी जाती है. वहीं, GIS (जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम) का काम इस डेटा की मदद से डिजिटल नक्शे तैयार करना है. आजकल स्मार्ट सिटी बसाने, खेती-किसानी, मौसम की सटीक जानकारी देने और बाढ़-भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने में इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है.

ज्योग्राफी के बाद इन 5 दमदार फिल्ड्स में बना सकते हैं करियर

अगर आपके पास भूगोल में ग्रेजुएशन या मास्टर्स की डिग्री है और आप थोड़ी टेक्निकल स्किल्स सीख लेते हैं, तो ये 5 शानदार नौकरियां आपका इंतजार कर रही हैं:

GIS एनालिस्ट 

इनका मुख्य काम सैटेलाइट से मिले डेटा को समझना और उसके आधार पर डिजिटल मैप तैयार करना होता है. अलग-अलग इलाकों की भौगोलिक जानकारी जुटाने में इनकी अहम भूमिका होती है.

रिमोट सेंसिंग स्पेशलिस्ट 

ये एक्सपर्ट सैटेलाइट और हवाई जहाज से ली गई तस्वीरों की जांच करते हैं. इसी से पता चलता है कि किसी इलाके में जंगल कितने घटे-बढ़े हैं, नदियों का रुख क्या है और जमीन का इस्तेमाल कैसे हो रहा है.

ड्रोन या UAV स्पेशलिस्ट 

आजकल जमीन के सर्वे, खेती और बड़े निर्माण कार्यों (Construction) में ड्रोन का खूब इस्तेमाल हो रहा है. इस फील्ड के एक्सपर्ट ड्रोन से जमीन की तस्वीरें लेते हैं और सटीक नक्शे तैयार करते हैं.

एनवायर्नमेंटल कंसल्टेंट 

ये स्पेशलिस्ट जंगल, पानी और प्राकृतिक संसाधनों के डेटा का अध्ययन करते हैं. कोई बड़ा प्रोजेक्ट एन्वायरमेंट पर क्या असर डालेगा, इसकी जांच यही एक्सपर्ट करते हैं.

स्पेशियल डेटा साइंटिस्ट 

जिन युवाओं को ज्योग्राफी के साथ-साथ डेटा साइंस की भी समझ है, उनके लिए यह बेहतरीन करियर है. इसमें Python और R जैसे कंप्यूटर टूल्स की मदद से भौगोलिक डेटा का गहरा एनालिसिस किया जाता है.

कहां मिल सकती है नौकरी

ISRO, नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), सर्वे ऑफ इंडिया, वन विभाग और मौसम विभाग (IMD) जैसे देश के प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों में रिमोट सेंसिंग और GIS एक्सपर्ट्स की भारी डिमांड रहती है. इसके अलावा राज्य सरकारों के भू-लेख विभागों में भी इनके लिए शानदार पद निकलते हैं. हालांकि, हर विभाग और पद के अनुसार जरूरी शैक्षणिक योग्यता, विशेष तकनीकी डिप्लोमा और भर्ती की शर्तें अलग-अलग तय की जाती हैं.
 

यह भी पढ़ें- UP में 12वीं के बाद लेखपाल कैसे बनें? बिना इंटरव्यू सीधे सरकारी नौकरी, जानें योग्यता, परीक्षा और सैलरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com