विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2017

Air India Recruitment 2017 : 12 पदों पर निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन

भर्तियां एयर इंडिया मेंटेनेंस रीपेयर एंड ओवरहॉल के ट्रेड्समैन व बेंच फिटर के पदों पर निकाली है

Also Read in
Air India Recruitment 2017 : 12 पदों पर निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
प्रतीकात्मक चित्र
  • अलग-अलग पद के लिए अलग हैं योग्यताएं
  • मेरिट के आधार पर चुन जाएंगे उम्मीदवार
  • काफी समय खाली थे यह पद
नई दिल्ली: एयर इंडिया (Air India) इंजीनियरिंग सर्विसेस लिमिटेड ने अपने यहां खाली पड़े 12 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. यह सभी भर्तियां नागपुर स्थित एयर इंडिया मेंटेनेंस रीपेयर एंड ओवरहॉल के ट्रेड्समैन व बेंच फिटर के पदों पर निकली हैं. इन पदों को पांच साल के अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा. योग्यता और आवेदन की जानकारी इस  प्रकार है:

यह भी पढ़ें: एम्स भुवनेश्वर में इन पदों पर निकली रिकॉर्ड भर्तियां, पढ़ें आवेदन करने की तारीख

ट्रेड्समैन/ बेंच फिटर, पद : 12 (अनारक्षित-08)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त हो. साथ ही एनसीटीवीटी से फिटर ट्रेड में सर्टिफिकेट हो। इसके साथ ही ट्रेड/एयरक्राफ्ट स्ट्रक्चरल रीपेयर में एक साल का अनुभव प्राप्त होना जरूरी. 
अधिकतम आयु : 01 नवंबर 2017 को 45 वर्ष. 
वेतन : ट्रेनिंग के दौरान एक साल तक 15,000 रुपये प्रति माह मिलेगा.

चयन प्रक्रिया : ट्रेड टेस्ट के जरिए आवेदकों का चयन होगा. चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी. 
आवेदन शुल्क : 500 रुपये. शुल्क का भुगतान डीडी से करना होगा. डीडी, एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड के पक्ष में नागपुर में देय होना चाहिए. 
-एससी/एसटी और पूर्व सैनिकों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा.

यह भी पढ़ें: एसोचैम ने कहा, प्राइवेट सेक्टर में भर्तियों में गिरावट थमने में अभी वक्त लगेगा

आवेदन प्रक्रिया
-एयर इंडिया की वेबसाइट (www.airindia.com) लॉगइन करें.
-होमपेज पर नीचे की ओर मौजूद करियर ऑप्शन से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें. फिर इसे भरकर तय पते पर भेजें. 

VIDEO: शिक्षकों ने किया विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन


यहां भेजें आवेदन : ऑफिस ऑफ जनरल मैनेजर, एमआरओ, नागपुर, एयर इंडिया एमआरओ, नागपुर, प्लॉट नंबर -01, सेक्टर-9, नोटिफाइड एरिया ऑफ एसईजेड, मिहान, नागपुर-441108
डाक से आवेदन फॉर्म स्वीकार होंगे : 20 दिसंबर 2017
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India Recruitment 2017, Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com