छत्तीसगढ़ में विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यतानुसार तृतीय और चतुर्थ वर्ग श्रेणी में नौकरी का रास्ता साफ हो गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने भर्ती के संबंध में स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है. विभाग द्वारा जारी आदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं की उनकी पात्रतानुसार जिले में सीधी भर्ती के रिक्त पदों के विरुद्ध भर्ती की जाएगी. छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़िया, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, पंडो एवं भुंजिया वर्ग के शिक्षित 9623 युवाओं को इसका लाभ मिलेगा.
26 जून को जशपुर के बगीचा में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं की भर्ती की घोषणा की थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सामान्य प्रशासन विभाग ने राजनांदगाँव, बिलासपुर,कोरिया, मुंगेली, कबीरधाम, सरगुजा, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, गरियाबंद,रायगढ़, कांकेर, धमतरी, महासमुन्द, सूरजपुर,नारायणपुर, और बलौदाबाजार जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है.
गौरतलब है कि 27 अगस्त 2019 को आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया था कि ‘विशेष पिछड़ी जनजाति‘ के सभी शिक्षित पात्र युवाओं का सर्वे कराकर उनकी नियुक्ति की जाए जिसपर सर्वे में 9623 युवा की जानकारी सामने आई जिस पर भर्ती प्रक्रिया का आदेश जारी कर दिया गया है.
ये VIDEO भी देखें- बांद्रा में सैलून के बाहर स्पॉट हुईं सुहाना खान और खुशी कपूर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं